Marico Shares: पैराशूट ऑयल बनाने वाली कंपनी का शेयर 6% बढ़ा, जून तिमाही के अपडेट से ब्रोकरेज खुश

Marico Shares: मैरिको के शेयर आज 8 जुलाई को कारोबार के दौरान 6 फीसदी से अधिक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इसके जून तिमाही के अच्छे कारोबारी अपडेट के बाद आई है। साथ ही कंपनी ने मांग के पूरे साल जारी रहने की उम्मीद जताई है। सुबह 10.45 बजे के करीब मैरिको के शेयर 5.56 फीसदी की तेजी के साथ 649.55 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 11:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Marico Shares: कंपनी का रेवेन्यू मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सिंगल-हाई डिजिट में बढ़ा

Marico Shares: मैरिको के शेयर आज 8 जुलाई को कारोबार के दौरान 6 फीसदी से अधिक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इसके जून तिमाही के अच्छे कारोबारी अपडेट के बाद आई है। साथ ही कंपनी ने मांग के पूरे साल जारी रहने की उम्मीद जताई है। पैराशूट ऑयल बनाने वाली मैरिको के शेयर, सुबह 10.45 बजे के करीब NSE पर 5.56 फीसदी की तेजी के साथ 649.55 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 19 फीसदी की तेजी आई है।

कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सिंगल-हाई डिजिट में बढ़ा और मैनेजमेंट को उम्मीद है कि यह बाकी वित्त वर्ष के दौरान भी बढ़ता रहेगा। बेहतर पोर्टफोलियो मिक्स के चलते ग्रॉस मार्जिन में भी सालाना आधार पर बढ़ोतरी की संभावना है। घरेलू बिजनेस के वॉल्यूम ग्रोथ में भी तिमाही आधार बढ़ोतरी दर्ज की गई। पैराशूट नारियल ऑयल की वॉल्यूम ग्रोथ लो सिंगल-डिजिट रही, जिसे मैनेजमेंट ने बाकी वित्त वर्ष के दौरान बढ़ाने की उम्मीद की है।

वहीं दूसरी ओर, सफोला ऑयल्स की वॉल्यूम ग्रोथ मिडिल सिंगल डिजिट रही, जबकि बढ़े हुए कॉम्पिटीशन के बीच वैल्यू एडेड हेयर ऑयल्स (VAHO) ने वित्त वर्ष की धीमी शुरुआत की।


अधिकतर ब्रोकरेज फर्मों ने इस बिजनेस अपडेट के बाद Marico के शेयरों को लेकर बुलिश टिप्पणी की है। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि मैरिको मध्यम अवधि में टिकाऊ और प्रॉफिटेबल ग्रोथ बनाए रखने की राह पर है। कंपनी का लक्ष्य अपने फ्रैंचाइजी की ब्रांड इक्विटी को मजबूत करना और ग्रोथ के नए इंजनों को विस्तार देना है।

मॉर्गन स्टेनली का भी मानना ​​है कि हायर रियलाइजेशन के कारण कंपनी का रेवेन्यू और वॉल्यूम ग्रोथ आगे बेहतर होगा। इसके अलावा, नुवामा को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में मैरिको का रेवेन्यू, EBITDA और वॉल्यूम ग्रोथ क्रमशः 8 प्रतिशत, 11 प्रतिशत और 3.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

नुवामा ने कहा कि पैराशूट और सफोला बिक्री के उसे जून तिमाही के दौरान उसे क्रमशः 9 प्रतिशत और 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। वहीं वैल्यू एडेड हेयर ऑयल्स की ग्रोथ लगभग सुस्त रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Trading Strategy: इन तीन शेयरों से फटाफट होगी भारी कमाई, Nifty-Bank Nifty में ये लेवल हैं अहम

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।