Marico Shares: मैरिको के शेयर आज 8 जुलाई को कारोबार के दौरान 6 फीसदी से अधिक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इसके जून तिमाही के अच्छे कारोबारी अपडेट के बाद आई है। साथ ही कंपनी ने मांग के पूरे साल जारी रहने की उम्मीद जताई है। पैराशूट ऑयल बनाने वाली मैरिको के शेयर, सुबह 10.45 बजे के करीब NSE पर 5.56 फीसदी की तेजी के साथ 649.55 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 19 फीसदी की तेजी आई है।
