बीते हफ्ते की गिरावट के बाद मार्केट में बड़े प्लेयर्स का आत्मविश्वास घटा, जानिए HAL, CIL, Zomato और Biocon में क्या चल रहा

बीते हफ्ते आई गिरावट के बाद मार्केट के बड़े प्लेयर्स का भरोसा डगमगाया है। उन्हें फिलहाल आगे की दिशा के बारे में ठोस संकेत नहीं दिख रहे हैं। यह तय है कि बाजार में तेजी लौटने में थोड़ा समय लगेगा। ऐसे में रिटेल इनवेस्टर्स को गिरावट के हर मौके का इस्तेमाल खरीदारी के लिए करनी चाहिए

अपडेटेड Mar 18, 2024 पर 10:15 AM
Story continues below Advertisement
HAL को बीते हफ्ते डिफेंस मिनिस्ट्री से 8,073 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत आर्मी और कॉस्ट गार्ड के लिए कंपनी 34 एडवान्स लाइट हेलीकॉप्टर्स और उनसे जुड़े इक्विपमेंट बनाएगी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    पिछले हफ्ते मार्केट में आई गिरावट अब शांत पड़ सकती है। लेकिन, मार्केट में तेजी लौटने में थोड़ा समय लग सकता है। पिछले महीने तक मार्केट के बड़े प्लेयर्स तक को यह पता नहीं था कि मार्केट में तेजी की वजह क्या है। लेकिन, उससे कोई दिक्कत नहीं थी क्योंकि सभी पैसे बना रहे थे। बीते हफ्ते की गिरावट के बाद फिर से बड़े प्लेयर्स को मार्केट के बारे में कोई अंदाजा नहीं है। अभी उनका आत्मविश्वास थोड़ा कम है।

    एचएनआई (HNI) और ऑपरेटर्स अभी नए निवेश के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में प्रॉफिट बुकिंग के मौके कम हो सकते हैं। जहां तक रिटेल इनवेस्टर्स की बात है तो उनके लिए गिरावट पर खरीदारी की रणनीति सही रहेगी। जो लोग पहले से मार्केट में हैं और करीब 30 फीसदी तेजी देख चुके हैं, उनके लिए मार्केट में तेजी प्रॉफिट बुक करने का मौका हो सकता है।

    Hindustan Aeronautics

    HAL को बीते हफ्ते डिफेंस मिनिस्ट्री से 8,073 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत आर्मी और कॉस्ट गार्ड के लिए कंपनी 34 एडवान्स लाइट हेलीकॉप्टर्स और उनसे जुड़े इक्विपमेंट बनाएगी। बुल्स का कहना है कि कंपनी की ऑर्डर बुक 84,000 करोड़ रुपये की है। उसे जल्द और 50,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने वाले हैं। सरकार डिफेंस पर खर्च बढ़ रही है। उधर, बेयर्स की दलील है कि बड़े ऑर्डर मिलने के बाद भी एचएएल के स्टॉक में तेजी नहीं दिखी है। मार्केट का यह मानना हो सकता है कि फिलहाल एचएएल के स्टॉक की वैल्यूएशन सही लेवल पर है।


    Coal India

    CIL के शेयरों में आई गिरावट इस स्टॉक्स में खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। बुल्स का कहना है कि इंडिया में बिजली उत्पादन की ग्रोथ इस वित्त वर्ष में 7.7 फीसदी रहने की उम्मीद है। इससे कोयले की मांग अच्छी रहेगी। उधर, बेयर्स की दलील है कि कंपनी के कोयला उत्पादन का ओवरऑल टारगेट पहले के गाइडेंस से कम रह सकता है। इस स्टॉक में 10 साल पहले पैसे लगाने वाले निवेशकों को ज्यादा कमाई नहीं हुई है।

    Zomato

    कोटल इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने Zomato के शेयरों को खरीदने की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने इस स्टॉक्स के लिए 190 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। कोटक को जोमैटो की एवरेज ऑर्डर वैल्यू बढ़ने, यूनिट इकोनॉमिक्स में इम्प्रूवमेंट और कस्टमर लॉयल्टी बेहतर रहने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2023 से वित वर्ष 2026 के बीच जोमैटो की फूड डिलीवरी की ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू की ग्रोथ 19 फीसदी (CAGR) रह सकती है। Blinkit नए इलाकों में बिजनेस का विस्तार कर रही है। इससे भी सेंटिमेंट बेहतर होगा। बेयर्स की दलील है कि कंपनी के प्रॉफिट में दूसरी इनकम की बड़ी हिस्सेदारी है। पिछली तीन तिमाहियों में कंपनी में घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है।

    Biocon

    बायोकॉन ने Eris Lifesciences के साथ लंबी अवधि का एक समझौता किया है। इसका मकसद मेटाबोलिक्स, ओंकोलॉजी और क्रिटिकल केयर से जुड़े पेशेंट्स के बीच पैठ बढ़ाना है। नुवामा का मानना है कि आगे Biocon के बायोसिमिलर्स और पेप्टाइड्स कंपनी को डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, कोटक का मानना है कि सप्लाई के इस एग्रीमेंट से बायोकॉन को बहुत ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि एग्जिक्यूशनल रिस्क के बीच किसी तरह के पॉजिटिव सरप्राइज की उम्मीद नहीं है। कोटक ने इस स्टॉक में हिस्सेदारी घटाने की अपनी सलाह को बनाए रखने हुए इसकी फेयर वैल्यू 260 बताई है।

    L&T Technology Services

    एलएंडटी टेक्नोलॉजी को 800 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी महाराष्ट्र में एडवान्स साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगी। बुल्स का मानना है कि डिमांड को लेकर कंपनी के मैनेजमेंट की कमेंट्री काफी पॉजिटिव लगती है। मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, L&T Technology को कई सेक्टर में कारोबारी माहौल अच्छा दिख रहा है। उधर, बेयर्स की दलील है कि आईटी सेक्टर पर आउटलुक सावधानी का है। अमेरिका में कुछ समय तक इंटरेस्ट रेट हाई बने रहने की उम्मीद है। ऐसे में क्लाइंट्स खर्च को लेकर सावधानी बरतना चाहेंगे।

    यह भी पढ़ें : Hot Stocks Today: बस एक महीने में ये 3 शेयर कराएंगे दमदार कमाई, नोट कर लें टारगेट प्राइस

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।