Hot Stocks Today: शेयर बाजार में आई हालिया गिरावट ने बुलिश निवेशकों के लिए माहौल चुनौतीपू्र्ण बना दिया है। हालांकि राहत की बात यह है कि निफ्टी इंडेक्स अभी भी क्लोजिंग बेसिस पर 22,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बना हुआ है। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स में इक्विटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर, जिगर पटेल का कहना है कि यहां से नीचे की ओर 21,80 का स्तर काफी अहम होने वाला है। अगर इंडेक्स ने यह स्तर भी तोड़ दिया तो फिर यह 21,600 के स्तर तक जा सकता है। वहीं ऊपर की सेंटीमेंट में बदलाव तभी दिखेगा, जब निफ्टी 22,500 के स्तर को छुएगा।
इसके साथ ही जिगर पटेल ने निवेशकों के 3 स्टॉक्स भी सुझाए हैं, जो अगले 3-4 हफ्तों में निवेशकों को दमदार रिटर्न दे सकते हैं-
टेक्निकल नजरिए से इसने, इसने 400-416 रुपये के दायरे के भीतर एक 'AB=CD' बुलिश पैटर्न बनाया है, जो इसमें आगे तेजी का संकेत देता है। इसके अलावा इसने, डेली RSI इंडिकेटर पर एक कॉप्लेक्स स्ट्रक्चर बनाया है, जो 30 के स्तर से नीचे 'डब्ल्यू आकार' जैसा दिखता है और यह संभावित रूप से खरीदारी के मौके का सुझाव देता है। ऐसे में इस शेयर में 415-425 के रेंज में खरीदारी की सलाह है।
2. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries)
इस शेयर में निवेश की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 5,250 रुपये है। वहीं इसके लिए स्टॉप लॉस 4,790 रुपये है। अगले कुछ हफ्तों में यह शेयर 5.5 तक रिटर्न दे सकता है। ब्रिटानिया के शेयर में 5,386 रुपये के ऑलटाईम हाई छूने के बाद 11 प्रतिशत की अहम गिरावट आई। हालांकि पिछले कुछ महीनों में, ब्रिटानिया ने 4,800 रुपये के आसपास स्थिर होते हुए एक मजबूत सपोर्ट बेस बनाया है। यह स्तर इसके 200 दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) से भी मेल खाता है।
इसके अलावा इसने चार्ट पर एक एक 'AB=CD' बुलिश पैटर्न बनाया है, इसमें तेजी के सेंटीमेंट की पुष्टि करता है। डेलीट स्टोकेस्टिक इंडिकेटर्स भी बुलिश डायवर्जेंस का संकेत देता है, जो इस शेयर को दांव लगाने के लिए आकर्षक बनाता है। ऐसे में निवेशक इसमें 4,950-4,980 रुपये की सीमा में पोजिशन लेने पर विचार कर सकते हैं।
3. एजेसि लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics)
इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 430 जबकि है, जबकि स्टॉप लॉस 430 रुपये पर लगाने की सलाहा है। शॉर्ट-टर्म में यह शेयर 13 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है। एजिस लॉजिस्टिक्स ने 7 मार्च 2024 को अपना ऑलटाईम हाई छुआ था, तब से, इसकी कीमत में 21.5 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। फिलहाल शेयर को 200-दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) पर सपोर्ट मिला है।
इसके अलावा ऑवरली चार्ट पर, 360-370 रुपये के आसपास एक बुलिश BAT पैटर्न बना है। वहीं इंडिकेटर्स के मोर्चे पर ऑवरली RSI ने ओवरसोल्ड जोन के पास एक कॉम्प्लेक्स स्ट्रक्चर बनाया है, जो एक बुलिश संकेत है। इन तकनीकी संकेतकों को देखते हुए, इस शेयर में 375-385 रुपये के आसपास खरीदारी करने पर विचार किया जा सकता है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।