Market Cap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप 2.09 लाख करोड़ रुपये घटा, RIL-HUL को सबसे अधिक नुकसान

इस हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मार्केट कैप 44,195.81 करोड़ रुपये घटकर 5,93,870.94 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की बाजार हैसियत 41,994.54 करोड़ रुपये घटकर 17,96,726.60 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 35,117.72 करोड़ रुपये घटकर 6,96,655.84 करोड़ रुपये पर आ गया

अपडेटेड Oct 27, 2024 पर 2:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से नौ के मार्केट कैप में 2,09,952.26 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

Market Cap of top 10 Firms: शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच पिछले हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से नौ के मार्केट कैप में 2,09,952.26 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को हुआ है। पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1822.46 अंक या 2.24 फीसदी के नुकसान में रहा। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में सिर्फ एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई।

इस हफ्ते किसे कितना हुआ घाटा?

इस हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 44,195.81 करोड़ रुपये घटकर 5,93,870.94 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 41,994.54 करोड़ रुपये घटकर 17,96,726.60 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट कैप 35,117.72 करोड़ रुपये घटकर 6,96,655.84 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 24,108.72 करोड़ रुपये घटकर 9,47,598.89 करोड़ रुपये रह गई।


टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 23,137.67 करोड़ रुपये घटकर 14,68,183.73 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मूल्यांकन 19,797.24 करोड़ रुपये घटकर 5,71,621.67 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि इन्फोसिस का मूल्यांकन 10,629.49 करोड़ रुपये घटकर 7,69,496.61 करोड़ रुपये रह गया। ITC की बाजार हैसियत 5,690.96 करोड़ रुपये घटकर 6,02,991.33 करोड़ रुपये पर और ICICI बैंक की 5,280.11 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 8,84,911.27 करोड़ रुपये पर आ गई।

HDFC Bank का मार्केट कैप बढ़ा

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 46,891.13 करोड़ रुपये बढ़कर 13,29,739.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।