VST टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। रिकॉर्ड डेट 16 सितंबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।
फाइनल डिविडेंड की घोषणा मई महीने में हुई थी। कंपनी की 23 सितंबर को होने वाली सालाना आम बैठक में इस डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर पेमेंट 23 सितंबर को या उसके बाद किया जाएगा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 20 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।
VST टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड खेती के लिए उपकरण (Farm Equipment) बनाती है। कंपनी की शुरुआत 1967 में VST ग्रुप ऑफ कंपनीज ने की थी। यह कंपनी टिलर्स और 4WD कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर्स की सबसे बड़ी भारतीय मैन्युफैक्चरर होने का दावा करती है। इसका अन्य तरह के ट्रैक्टर्स, इंजन, ट्रांसमिशन, पावर रीपर और प्रिसिजन कंपोनेंट्स बनाने में भी अच्छा खासा नाम है। VST अपने प्रोडक्ट्स को यूरोप, एशिया और अफ्रीका के बाजारों में एक्सपोर्ट भी करती है।
VST Tillers Tractors का शेयर इस साल अब तक 35 प्रतिशत गिरा
VST Tillers Tractors के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 4039.90 रुपये है। मार्केट कैप 3500 करोड़ रुपये के करीब है। शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 55.55 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 20 प्रतिशत से ज्यादा गिरा है। साल 2026 में अब तक कीमत 35 प्रतिशत कमजोर हुई है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6,371.15 रुपये और एडजस्टेड लो 4,032 रुपये है।
VST टिलर्स ट्रैक्टर्स का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 313.40 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 48.73 करोड़ रुपये रहा। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 56.32 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 1,240.36 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 106 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 122.64 करोड़ रुपये दर्ज की गई।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।