सोमवार 9 दिसंबर को कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार सीमित दायरे में नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 201 प्वाइंट गिरकर 81,508 पर बंद हुए। निफ्टी 59 प्वाइंट गिरकर 24,619 पर बंद हुआ। ऑटो, फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। मिडकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कल्याण ज्वेलर्स, जेएसपीएल, वोल्टाज और शीला फोम के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Kalyan Jewellers
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि कल्याण ज्वेलर्स के स्टॉक में दिसंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 780 के स्ट्राइक वाली कॉल 25.80 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 32/38 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 19 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से जेएसपीएल के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 980 से 985 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 956 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 968 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
5Paisa.com के रुचि जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः Voltas
5Paisa.com के रुचि जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में वोल्टाज पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1763 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1710 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1830 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Sheela Foam
SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज शीला फोम के स्टॉक में 938 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)