पिछले दो हफ्तों में कंसोलिडेशन मोड में बने रहने के बाद बाजार में 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। घरेलू और ग्लोबल डेटा प्वाइंट्स के सपोर्ट के साथ 16 जून को समाप्त हुए सप्ताह में लगातार चौथी बार बढ़त का सिलसिला देखने को मिला। इस हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 1.21 प्रतिशत या 758.95 अंक बढ़कर 63,384.58 पर बंद हुआ। निफ्टी 1.41 प्रतिशत या 262.6 अंक बढ़कर 18,826 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, राजेश एक्सपोर्ट्स, अशोक लीलैंड, पीआई इंडस्ट्रीज, लौरस लैब्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, डालमिया भारत, महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, गोदरेज इंडस्ट्रीज और दीपक नाइट्राइट में 7-14 प्रतिशत की तेजी रही।
