बाजार में जारी है गिरावट, फिर भी शिल्पा राउत का सुझाया सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

शिल्पा ने आज के लिए सस्ता ऑप्शन शुगर सेक्टर से चुना। उन्होंने कहा कि इस शुगर स्टॉक में आगे तेजी बनी रहने की उम्मीद है। शिल्पा ने कहा इसकी 400 के स्ट्राइक वाली कॉल 8 रुपये के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें कुछ सत्रों में 18 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि इस ट्रेड में 4 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 1:45 PM
Story continues below Advertisement
शिल्पा राउत ने IEX Future पर 147 से 149 रुपये के लक्ष्य और Power Grid Future पर 221 रुपये के लक्ष्य क लिए खरीदारी करने की राय दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार की तेजी एक दिन बाद ही हवा हो गई है। आज बाजार खुला तो बढ़त पर लेकिन पलक झपकते ही लाल निशान में आ गया। निफ्टी 18000 के नीचे आ गया। निफ्टी में आज सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17900, 18000 और 18100 के स्तरों पर नजर आये। सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18100, 18000 और 17600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी की बात करें तो इस इंडेक्स में सबस ज्यादा कॉल राइटर्स 42100, 42300 और 42500 के स्तरों पर दिखाई दिये। वहीं सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42400, 42100 और 42000 के लेवल पर एक्टिव दिखाई दिये। आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत जुड़ीं। इन्होंने कमाई का एक सस्ता ऑप्शन बताया। इसके साथ ही शानदार कॉल्स भी बताये।

    प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत के शानदार कॉल्स

    IEX Future : खरीदें - 142 रुपये, लक्ष्य - 147 से 149 रुपये, स्टॉपलॉस - 140 रुपये

    Power Grid Future : खरीदें - 213 रुपये, लक्ष्य - 221 रुपये, स्टॉपलॉस - 210 रुपये


    L&T Finance Holdings Future : खरीदें - 93 रुपये, लक्ष्य - 96 से 97 रुपये, स्टॉपलॉस - 91 रुपये

    सिर्फ 1 दिन में एक एक्सपर्ट ने शेयर बाजार में कमाया 4% का रिटर्न, जानें आज कहां है इनकी नजर

    सस्ता ऑप्शन कराएगा जोरदार कमाई: Balarampur Chini

    शिल्पा ने आज के लिए सस्ता ऑप्शन शुगर सेक्टर से चुना। उन्होंने कहा कि बलरामपुर चीनी के स्टॉक में आगे भी तेजी बनी रहने की उम्मीद है। इसलिए इसकी जनवरी के एक्सपायरी वाली कॉल खरीदें। शिल्पा ने कहा इसकी 400 के स्ट्राइक वाली कॉल 8 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें कुछ सत्रों में 14 रुपये से 18 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसमें 4 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    Balarampur Chini का स्टॉक दोपहर 1.31 बजे गिरावट के साथ काम करता हुआ नजर आया। उस समय ये 1.85 रुपये की गिरावट या 0.48 प्रतिशत फिसल कर 384.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आज इंट्राडे में शेयर ने 390.75 रुपये का हाई और 383.60 रुपये का लो हिट किया है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 524.90 रुपये रहा है। जबकि इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर 307.30 रुपये रहा है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।