सिर्फ 1 दिन में एक एक्सपर्ट ने शेयर बाजार में कमाया 4% का रिटर्न, जानें आज कहां है इनकी नजर

Tanla Platforms पर Angel One के समित चव्हाण ने खरीदारी करने की राय दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 740 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह है। उन्होंने इस पर 706 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 830 के लक्ष्य देखने के लिए खरीदारी करने की राय दी है। इसके अलावा Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल ने Bajaj Finance पर बिकवाली की राय दी

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
GR Infraprojects आशीष कयाल की पहले दिन की टॉप कॉल रही और इसने 2 प्रतिशत का रिटर्न दिया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में दूसरे दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते के लिए wavesstrategy.com के आशीष कयाल, Angel One के समित चव्हाण और Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल के बीच मुकाबला हो रहा है। आशीष कयाल की पहले दिन की टॉप कॉल GR Infraprojects रही और इसने 1 दिन में ही 2 प्रतिशत का रिटर्न दिया। वहीं रत्नेश गोय की पहले दिन की टॉप कॉल Aether Industries रही जिसने 1.6 प्रतिशत का रिटर्न दिया। आज इन तीनों एक्सपर्ट्स ने किन स्टॉक्स पर दांव लगाया है। डालते हैं इस पर एक नजर-

    KHILADI DAY- 1 RETURN

    पहले दिन की समाप्ति पर ASHISH KYAL के सुझाये स्टॉक्स ने 3% का रिटर्न दिया

    पहले दिन की समाप्ति पर SAMEET CHAVAN के सुझाये स्टॉक्स ने 2% का निगेटिव रिटर्न दिया


    पहले दिन की समाप्ति पर RATNESH GOYAL के सुझाये स्टॉक्स ने 4% का रिटर्न दिया

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    wavesstrategy.com के आशीष कयाल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Vardhman Textile

    आशीष ने कहा कि इसमें 321 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 354 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 312 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    दिग्गजों के सुझाये इन 4 स्टॉक्स में होगी जोरदार कमाई, जानें शेयर्स के नाम

    Angel One के समित चव्हाण का कमाईवाला शेयरः BUY Tanla Platforms

    समित ने इस स्टॉक में 740 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 706 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 830 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल का कमाईवाला स्टॉकः SELL Bajaj Finance

    रत्नेश ने कहा कि इस स्टॉक में 5893 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 5650 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 6080 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

    खिलाड़ी नंबर वन में आज wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने Hindustan Copper Ltd पर खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस कॉपर स्टॉक को 119 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 132 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। आशीष कयाल ने ये भी कहा कि इसमें 115 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।