Get App

बाजार में जारी है गिरावट, फिर भी शिल्पा राउत का सुझाया सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

शिल्पा ने आज के लिए सस्ता ऑप्शन शुगर सेक्टर से चुना। उन्होंने कहा कि इस शुगर स्टॉक में आगे तेजी बनी रहने की उम्मीद है। शिल्पा ने कहा इसकी 400 के स्ट्राइक वाली कॉल 8 रुपये के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें कुछ सत्रों में 18 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि इस ट्रेड में 4 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 10, 2023 पर 1:45 PM
बाजार में जारी है गिरावट, फिर भी शिल्पा राउत का सुझाया सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
शिल्पा राउत ने IEX Future पर 147 से 149 रुपये के लक्ष्य और Power Grid Future पर 221 रुपये के लक्ष्य क लिए खरीदारी करने की राय दी

बाजार की तेजी एक दिन बाद ही हवा हो गई है। आज बाजार खुला तो बढ़त पर लेकिन पलक झपकते ही लाल निशान में आ गया। निफ्टी 18000 के नीचे आ गया। निफ्टी में आज सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17900, 18000 और 18100 के स्तरों पर नजर आये। सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18100, 18000 और 17600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी की बात करें तो इस इंडेक्स में सबस ज्यादा कॉल राइटर्स 42100, 42300 और 42500 के स्तरों पर दिखाई दिये। वहीं सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42400, 42100 और 42000 के लेवल पर एक्टिव दिखाई दिये। आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत जुड़ीं। इन्होंने कमाई का एक सस्ता ऑप्शन बताया। इसके साथ ही शानदार कॉल्स भी बताये।

प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत के शानदार कॉल्स

IEX Future : खरीदें - 142 रुपये, लक्ष्य - 147 से 149 रुपये, स्टॉपलॉस - 140 रुपये

Power Grid Future : खरीदें - 213 रुपये, लक्ष्य - 221 रुपये, स्टॉपलॉस - 210 रुपये

L&T Finance Holdings Future : खरीदें - 93 रुपये, लक्ष्य - 96 से 97 रुपये, स्टॉपलॉस - 91 रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें