Get App

Market Correction: व्हाइट ओक के आशीष सोमैया से जानें, क्या FIIs का पैसा अब चीन चला जाएगा

Market outlook : आशीष सोमैया कहा कि पिछले तीन महीने से बाजार में सेक्टर रोटेशन देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब IT, कंज्यूमर, निजी बैंक, कैपिटल गुड्स, फार्मा में रोटेशनल बाइंग देखने को मिल सकती है। ये सेक्टर निवेश के नजरिए से अच्छे दिख रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2024 पर 6:12 PM
Market Correction: व्हाइट ओक के आशीष सोमैया से जानें, क्या FIIs का पैसा अब चीन चला जाएगा
आशीष सोमैया की राय है कि पीएलआई और ईएमएस थीम में अभी भी दम हैं। इसमें नई कंपनियां भी आगे आएंगी

Stock market : आज बिग मार्केट वाइसेज में बाजार पर खास चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज के साथ जुड़े व्हाइट ओक कैपिटल मैनेजमेंट (White Oak Capital Management) के CEO आशीष सोमैया, जो कि इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखते है और MF इंडस्ट्री के जानेमाने चेहरे हैं। आशीष सोमैया मोतीलाल ओसवाल AMC के रिटेल बिजनेस हेड रहे और ICICI PRU AMC के साथ भी काम कर चुके हैं।

चीन से कोई डर नहीं

आशीष सोमैया की राय है कि चीन के प्रोत्साहन पैकेज और उसके बाद चीन के बाजार में आई तेजी से भारत में FIIs फ्लो पर कोई खास असर नहीं होगा। भारत में इमर्जिंग मार्केट बास्केट के जरिए 65 फीसदी फंड भारत आता है। FIIs इमर्जिंग मार्केट में पैसे लगाते रहेंगे जिसका फायदा भारत को मिलता रहेगा।

IT, कंज्यूमर, निजी बैंक, कैपिटल गुड्स और फार्मा लग रहे अच्छे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें