Market cues : निफ्टी के 25900 से नीचे बने रहने पर बढ़ सकती है गिरावट, ऊपर की तरफ 26000 पर रेजिस्टेंस
Market cues : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में रिकवरी हो सकती है, लेकिन यह कितनी टिकाऊ होगी इस पर नज़र रखना ज़रूरी है। अगर इंडेक्स 50 DEMA (25,900) से नीचे बना रहता है, तो गिरावट 25,700 तक बढ़ सकती है,जिसके बाद 25,500 का लेवल भी आ सकता है। हालांकि, ऊपर की तरफ 26,000 का लेवल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है
Market cues : बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX 6.53 प्रतिशत बढ़कर 10.6 पर पहुंच गया और अपने मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज तक पहुंच गया
Market cues : 8 जनवरी को एक ही सेशन में निफ्टी शॉर्ट-टर्म और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज से काफी नीचे गिर गया,जिससे इसमें 1 फीसदी से ज़्यादा की गिरावट आई। कल बड़े पैमाने पर बिकवाली आई। इससे ब्रॉडर मार्केट में भी लगभग 2 फीसदी की गिरावट आई। बेयर्स ने मार्केट पर पूरी तरह कंट्रोल कर लिया था। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि चार दिनों की कमजोरी के बाद बाजार में रिकवरी हो सकती है, लेकिन यह कितनी टिकाऊ होगी इस पर नज़र रखना ज़रूरी है। अगर इंडेक्स 50 DEMA (25,900) से नीचे बना रहता है, तो गिरावट 25,700 तक बढ़ सकती है,जिसके बाद 25,500 का लेवल भी आ सकता है। हालांकि, ऊपर की तरफ 26,000 का लेवल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इस लेवल से ऊपर की मज़बूत क्लोजिंग ही बाजार में फिर से तेजी ला सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 25,851, 25,786 और 25,681
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 26,061, 26,126 और 26,231
निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लंबी बेयरिश कैंडल बनाई और लगातार तीसरे सेशन में लोअर हाई-लोअर लो फॉर्मेशन जारी रहा। साथ ही वॉल्यूम भी औसत से ज़्यादा रहा। मार्केट का मूड खराब होता दिख रहा है क्योंकि इंडेक्स शॉर्ट-टर्म और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे फिसल गया है। RSI नेगेटिव क्रॉसओवर के साथ 44.11 पर आ गया,जबकि MACD बेयरिश हो गया और हिस्टोग्राम ज़ीरो लाइन से नीचे चला गया। यह सब शॉर्ट टर्म में बेयरिश मोमेंटम के मज़बूत होने का संकेत है।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 59,997, 60,127 और 60,336
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 59,579, 59,449 और 59,240
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 60,117, 60,501
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 59,567, 59,364
बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर ऊपरी और निचली शैडो वाली एक बेयरिश कैंडल बनाई और यह लगभग आधा परसेंट गिरा, जो निफ्टी 50 की तुलना में कम नुकसान है। इंडेक्स शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज और बोलिंगर बैंड की मिडलाइन, साथ ही गिरती हुई सपोर्ट ट्रेंडलाइन के ऊपर बना रहा,जो एक पॉजिटिव संकेत है। हालांकि, RSI थोड़ा बेयरिश हो गया और 56 पर आ गया। MACD रेफरेंस लाइन के ऊपर रहा,लेकिन हिस्टोग्राम में मोमेंटम और कम हो गया। यह सब सावधानी भरे माहौल के साथ कंसोलिडेशन के दौर की ओर इशारा करता है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX 6.53 प्रतिशत बढ़कर 10.6 पर पहुंच गया और अपने मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज तक पहुंच गया। ये बुल के लिए बढ़ती परेशानी का संकेत है। अगर VIX 11-12 के ज़ोन में जाता है, तो बुल को ज़्यादा सावधानी बरतनी पड़ सकती है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 8 जनवरी को पिछले सेशन के 0.89 के मुकाबले और गिरकर 0.66 पर आ गया।। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: सेल, सम्मान कैपिटल
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।