Get App

Market cues : बाजार के रेंजबाउंड रहने की उम्मीद, 24000–24500 का दायरा टूटने पर ही निफ्टी की दिशा होगी साफ

Market cues : आने वाले कारोबारी सत्रों में Nifty 50 के 24,000–24,500 की रेंज में ट्रेड करने की उम्मीद है। इस रेंज के किसी भी तरफ होने वाला निर्णायक ब्रेकआउट ही निफ्टी को एक साफ दिशा प्रदान कर सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 11, 2026 पर 7:25 AM
Market cues : बाजार के रेंजबाउंड रहने की उम्मीद, 24000–24500 का दायरा टूटने पर ही निफ्टी की दिशा होगी साफ
Market cues : मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX पिछले लगातार चार सेशन में गिरावट के बाद शुक्रवार को 1.32 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 16.84 पर पहुंच गया

Market cues : निफ्टी में एक और सेशन में बिकवाली जारी रही और 8 मई को इसमें 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई। इंडेक्स 50 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल (फरवरी के हाई से अप्रैल के लो तक की गिरावट का) और 50-दिन के EMA के ऊपर टिकने में नाकाम रहा,लेकिन फिर भी यह 20-दिन के EMA के ऊपर बना रहा,जो पिछले दो हफ्तों से सपोर्ट का काम कर रहा है। बाजार की नजर US-ईरान डील से जुड़े आगे के अपडेट्स पर लगी हुई है। उम्मीद है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में इंडेक्स 24,000–24,500 की रेंज में ट्रेड करेगा। इस रेंज के किसी भी तरफ निर्णायक ब्रेकआउट से बाजार को एक ठोस दिशा मिल सकती है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस रेंज के ऊपर 24,600–24,800 का जोन अहम रेजिस्टेंस होगा। जबकि, नीचे की तरफ 23800 पर सपोर्ट मौजूद है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,137, 24,107 और 24,058

सब समाचार

+ और भी पढ़ें