Market cues : मुहूर्त ट्रेडिंग के पहले इन टेक्निकल इंडीकेटर्स पर रहे नजर, मुनाफे से ट्रेड पहचानने में होगी आसानी
Trade Setup for Today : मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद है। इंडेक्स 25,100–25,200 के रेजिस्टेंस जोन की ओर बढ़ने की कोशिश कर सकता है और इसके बाद 25,500 का लेवल बड़े रेजिस्टेंस के रूप में सामने आ सकता है
Trade Setup : बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाले वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 12.1 प्रतिशत की तेजी आई और यह 17.46 पर पहुंच गया
Trade setup for today : 6 नवंबर को कमजोर शुरुआत के बाद निफ्टी में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, इसमें तेजी आती गई और अंत में निफ्टी 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। पिछले लगातार सात दिनों में निफ्टी 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है। बाजार में तेजी का रुझान काफी मजबूत बना हुआ है। नफ्टी ने बहुत कम समय में अगस्त के अपने हाई को पार कर लिया है और यह अहम मूविंग एवरेज के काफी ऊपर बना हुआ है।
इन बातों को देखते हुए लगता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार का रुख पॉजिटव बना रहेगा। इंडेक्स 25,100–25,200 के रेजिस्टेंस जोन की ओर बढ़ने की कोशिश कर सकता है और इसके बाद 25,500 का लेवल बड़े रेजिस्टेंस के रूप में सामने आ सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि नीचे की तरफ निफ्टी के लिए सपोर्ट 24,800 पर आ गया है। इसके बाद 24,600–24,400 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (25,030) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 25,062, 25,213 और 25,458
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 24,571, 24,419 और 24,174
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाई, जिसमें नीचे की तरफ एक छोटी विक (wick) थी। यह लगातार सातवें सत्र में पिछले दिन के हाई (high) के ऊपर बंद हुआ, जो लगातार बनी खरीदारी का संकेत है। इंडेक्स लगातार तीसरे सत्र में अपने 200-डे EMA के ऊपर बना रहा,जबकि इसके शॉर्ट-टर्म और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज में भी तेजी का रुख जारी है। इसके अलावा, निफ्टी 26,373 से 22,180 तक के करेक्शन के 61.8 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर के काफी ऊपर बंद हुआ। RSI 80 के स्तर के करीब पहुंचकर 78.55 पर बंद हुआ, जबकि MACD ने अपना बुलिश क्रॉसओवर बनाए रखा और तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता रहा।
MACD हिस्टोग्राम की हरी पट्टी लगातार सातवें सत्र में और बड़ी हो गई है। ये सभी तकनीकी संकेतक मजबूत तेजी (bullish momentum) की ओर इशारा करते हैं और आगे और बढ़त की संभावना जता रहे हैं, हालांकि RSI के 'ओवरबॉट जोन' के करीब पहुंचने के कारण निकट भविष्य में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
बैंक निफ्टी (57,774) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
बैंक निफ्टी (59,086) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 59,172, 59,588 और 60,263
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 57,823, 57,407 और 56,732
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 59,250, 61,765
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 56,928, 55,600
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
बैंक निफ्टी ने भी निफ्टी 50 की तरह ही एक कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया,जिसमें ट्रेडिंग वॉल्यूम भी अधिक रहा। इसमें 2.27 प्रतिशत की तेजी आई और यह लगातार चौथे सत्र में पिछले दिन के उच्च स्तर के ऊपर बंद हुआ, जो लगातार तेजी के बने रहने का संकेत है। शुक्रवार को बैंकिंग इंडेक्स ने जून के अपने 'स्विंग हाई' को साफतौर से पार कर लिया। यह अपने रिकॉर्ड हाई 61,765 से 49,955 तक की गिरावट (करेक्शन) के 78.6 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर के करीब पहुंच गया। RSI उछलकर 75 के स्तर के करीब पहुंच गया और 74.57 पर बंद हुआ। वहीं, MACD जीरो लाइन के ऊपर अपनी तेजी की दिशा में बना रहा और हिस्टोग्राम की हरी पट्टी लगातार छठे सत्र में और बड़ी हो गई।
बैंक निफ्टी भी अपने 200-दिन के EMA के काफी ऊपर बना रहा, जबकि इसके शॉर्ट-टर्म और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज ऊपर की ओर बढ़ते रहे। कुल मिलाकर,टेक्निकल इंडीकेटर मजबूत तेजी (bullish momentum) की ओर इशारा कर रहो हैं और आगे और बढ़त की संभावना जता रहे हैं। हालांकि RSI के 'ओवरबॉट' (overbought) दायरे में आ जाने के कारण निकट भविष्य में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)
इंडिया VIX
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाले वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 12.1 प्रतिशत की तेजी आई और यह 17.46 पर पहुंच गया। इसने लगातार एक और में अपनी तेजी का रुख बनाए रखा और सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी ऊपर टिका रहा। वोलैटिलिटी में आई यह तेज बढ़त बाजार में बढ़ती अनिश्चितता का संकेत है। इससे पता चलता है कि बेंचमार्क सूचकांकों में मजबूत तेजी के बावजूद,ट्रेडर्स को सतर्क रहना चाहिए।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 6 नवंबर को बढ़कर 1.47 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.29 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।