Muhurat Trading 2026: मुहूर्त ट्रेडिंग में इन 6 शेयरों पर रहेगा ज्यादा फोकस, दिखेगा सितंबर तिमाही के नतीजों का असर

कई कंपनियों ने इस हफ्ते शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कुछ कंपनियों ने शनिवार को नतीजों के एलान किए। इन सभी कंपनियों के शेयरों पर नतीजों का असर मुहूर्त ट्रेडिंग में दिखेगा

अपडेटेड Nov 08, 2026 पर 1:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मुहूर्त ट्रेडिंग आज यानी रविवार को 2:20 से 3:30 बजे के बीच होगी।

सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करने का सीजन चल रहा है। कई कंपनियों ने इस हफ्ते शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया। कुछ कंपनियों ने शनिवार को नतीजों के एलान किए। इन सभी कंपनियों के शेयरों पर नतीजों का असर मुहूर्त ट्रेडिंग में दिखेगा। इन शेयरों में बड़ा उतार-चढ़ाव दिख सकता है।

Tata Steel

Tata Steel ने सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर 3,699.6 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,183.1 करोड़ रुपये था। इस तरह सालाना आधार पर मुनाफे में 16.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का रेवेन्यू भी 11.5 फीसदी बढ़कर 65,436.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 58,689.3 करोड़ रुपये था। मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर पर नतीजों का असर दिखेगा।


Data Patterns India

डिफेंस और एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Data Patterns India का प्रदर्शन सितंबर तिमाही में कमजोर रहा। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 55.6 फीसदी घटकर 21.8 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 49.2 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 56.7 फीसदी बढ़कर 133.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 307.5 करोड़ रुपये था। मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर पर नतीजों का असर दिखेगा।

Voltas

Voltas ने सितंबर तिमाही में 52.6 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 34.3 करोड़ रुपये था। इस तरह इसमें सालाना आधार पर 53.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का रेवेन्यू भी 15.3 फीसदी बढ़कर 2,706.6 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 2,347.3 करोड़ रुपये था। मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर पर नतीजों का असर दिखेगा।

Aster DM Quality Care

Aster DM Quality Care ने सितंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 138.2 फीसदी बढ़कर 262 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 110 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी 136.3 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी के साथ 2,829.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,197.2 करोड़ रुपये था। मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर पर नतीजों का असर दिखेगा।

Great Eastern Shipping

Great Eastern Shipping Company का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 118.3 फीसदी बढ़कर 1,269.2 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 581.4 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी का रेवेन्यू भी 46.9 फीसदी बढ़कर 1,824.4 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,241.8 करोड़ रुपये था। मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर पर नतीजों का असर दिखेगा।

यह भी पढ़ें: Muhurat Trading शुरू होने में कुछ घंटे बाकी, ये 6 स्टॉक्स कर सकते हैं आपको मालामाल, आईसीआईसीई सिक्योरिटीज ने तैयार की है लिस्ट

Gland Pharma

फार्मा कंपनी Gland Pharma ने सितंबर तिमाही में 290.7 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 183.7 करोड़ रुपये था। इस तरह इसमें 58.3 फीसदी की सालाना वृद्धि हुई। कंपनी का रेवेन्यू भी 23.3 फीसदी बढ़कर 1,833.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,486.9 करोड़ रुपये था। मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर पर नतीजों का असर दिखेगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।