Market cues : रिकवरी के बावजूद बाजार में अभी भी सावधानी का माहौल,23800 की दीवार पार होने पर ही निफ्टी में 24000 का लेवल मुमकिन

Market cues : Nifty के लिए 23,800 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इस लेवल से ऊपर की कोई भी मज़बूत चाल 23,900–24,000 के अगले रेजिस्टेंस जोन का रास्ता खोल सकती है। हालांकि,जब तक यह 23,800 से नीचे रहता है,23,400 का लेवल आगे चलकर एक अहम सपोर्ट का काम कर सकता है

अपडेटेड May 15, 2026 पर 7:53 AM
Story continues below Advertisement
Market cues : मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाले India VIX ने चार दिनों की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया और 4.18 प्रतिशत गिरकर 18.61 पर आ गया,जिससे बुल्स को सहारा मिला

Market cues: 14 मई को बाजार में ज़ोरदार खरीदारी देखने को मिली और यह 1.2 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। हालांकि,मेन रुझान अभी मंदड़ियों के पक्ष में बना हुआ है। इंडेक्स लगातार अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है,और ये सभी एवरेज नीचे की ओर ही जा रहे हैं। जबकि मोमेंटम इंडिकेटर्स 'साइडवेज़'(एक ही दायरे में) चाल का संकेत दे रहे हैं। 23,800 का लेवल (जो गुरुवार के हाई और फरवरी के हाई से अप्रैल के लो तक हुई गिरावट के 38.2 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट के करीब है) इंडेक्स के लिए एक तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इस स्तर से ऊपर की कोई भी ठोस बढ़त 23,900–24,000 के स्तर तक पहुंचने का रास्ता खोल सकती है,जो कि अगला रेजिस्टेंस जोन है। हालांकि, जब तक यह 23,800 के स्तर से नीचे बना रहता है,तब तक 23,400 का स्तर आगे चलकर एक अहम सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,497, 23,414 और 23,281

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,765, 23,848 और 23,982

स्पेशल फॉर्मेशन : Nifty 50 ने डेली टाइमफ्रेम पर ऊपरी और निचले हिस्से में छोटी-छोटी शैडो वाली एक बुलिश कैंडल बनाई और पिछले दिन के हाई से ऊपर बंद हुआ,जो उतार-चढ़ाव के बावजूद खरीदारी में बढ़त को दिखाता है। पिछली तीन कैंडल्स को मिलाकर,इंडेक्स ने 'मॉर्निंग स्टार'जैसा एक पैटर्न बनाया (हालांकि यह पूरी तरह से क्लासिकल पैटर्न नहीं है) जो एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। हालांकि,इंडेक्स अभी भी सभी अहम मूविंग एवरेज (10-, 20, 50, 100 और 200-दिन के EMA) से नीचे बना हुआ है और ये सभी मूविंग एवरेज नीचे की ओर जा रहे हैं। RSI बढ़कर 45.86 पर पहुंच गया,लेकिन सिग्नल लाइन से नीचे ही रहा। वहीं MACD भी रेफरेंस और ज़ीरो लाइन से नीचे बना रहा। हालांकि हिस्टोग्राम में दिख रही कमजोरी अब कम हो गई है। यह सब इस बात का संकेत है कि हालिया रिकवरी के बावजूद,बाज़ार में अभी भी सावधानी का माहौल बना हुआ है।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 54,364, 54,648 और 55,107

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 53,446, 53,162 और 52,703

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 54,422, 55,809

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 52,798, 51,532

स्पेशल फॉर्मेशन : निफ्टी बैंक ने भी डेली चार्ट पर ऊपरी और निचले शैडो के साथ एक हरी कैंडल बनाई और पिछले दिन के हाई से ऊपर बंद हुआ,जो उतार-चढ़ाव के बावजूद एक पॉजिटिव रुझान दिखाता है। यह इंडेक्स 23.6 प्रतिशत और 38.2 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल (फरवरी के हाई से अप्रैल के लो तक के करेक्शन का) के बीच बना रहा। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे रहा और सभी एवरेज नीचे की ओर झुक रहे थे। RSI बढ़कर 43.79 पर पहुंच गया,लेकिन सिग्नल लाइन से नीचे ही रहा। MACD रेफरेंस और ज़ीरो,दोनों लाइनों से नीचे बना रहा और हिस्टोग्राम में कमजोरी घटती हुई दिखी। यह सब इस बात का संकेत है कि नज़दीक भविष्य में बाजार का रुख साइडवेज़ से नेगेटिव रह सकता है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1214052026

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाले India VIX ने चार दिनों की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया और 4.18 प्रतिशत गिरकर 18.61 पर आ गया,जिससे बुल्स को सहारा मिला। हालांकि,बुल्स को और अधिक राहत पाने के लिए इसे 18 के जोन से निर्णायक रूप से नीचे गिरना होगा।

पुट कॉल रेशियो

बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो (PCR)पिछले सत्र के 0.93 के मुकाबले 14 मई को बढ़कर 1.17 पर पहुंच गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: SAIL

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

गौतम अदाणी SEC धोखाधड़ी मामले को निपटाने के लिए 60 लाख डॉलर चुकाने पर हुए सहमत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।