Get App

Market cues:सोने-चांदी में मुनाफावसूली से डरा शेयर बाजार, आज ली पोजिशन को आज ही काटें

Market cues: अगर बजट में कुछ तूफानी नहीं आया तो इस रैली के फेल होने का रिस्क काफी ज्यादा है। काउंटर ट्रेंड रैली अमूमन 10 या 20 DEMA पर फेल होती है। 10 DEMA 25,411 और 20 DEMA 25,566 पर है । अगर आपने 25,000 पर लॉन्ग किया है तो अब बुक करें और भले ही छोटे लॉस पर सौदा काटना पड़े, लेकिन पोजिशन काटें। आज बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रह सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 9:26 AM
Market cues:सोने-चांदी में मुनाफावसूली से डरा शेयर बाजार, आज ली पोजिशन को आज ही काटें
आज का सबसे बड़ा संकेत ग्लोबल बाजारों से है। हम भले ही बजट की तैयारी कर रहे हैं लेकिन नजर ग्लोबल बाजारों पर है। कल की सोने और चांदी की volatility एक चेतावनी है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल की सबसे बड़ी कहानी सोने और चांदी में तूफान रहा। इंट्राडे में कल चांदी 23% तक टूटी, लेकिन उतनी ही तेजी से निचले स्तरों से रिकवरी भी आई। लगभग यही आपको सोने में भी देखने को मिला। US इंडेक्स और गिफ्ट निफ्टी में भी भारी उतार-चढ़ाव था। ज्यादातर ऐसे उतार-चढ़ाव ट्रेंड रिवर्सल से पहले आते हैं। एक बार के लिए पोजीशन काटकर बाहर आ जाएं। कल निफ्टी और बैंक निफ्टी ने शानदार ट्रेड दिया। दोनों में एंट्री लेवल से रैली आई और वो भी SL से ठीक पहले है। और अब 3 दिन की एक काउंटर ट्रेंड रैली हो चुकी है। रविवार को बजट है, अब आप पोजीशन काटकर बाहर हो जाएं। आज जो भी ट्रेड्स लें, आज की आज निपटा कर जाएं।

बाजार: आज के संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत ग्लोबल बाजारों से है। हम भले ही बजट की तैयारी कर रहे हैं लेकिन नजर ग्लोबल बाजारों पर है। कल की सोने और चांदी की volatility एक चेतावनी है। किसी भी parabolic मूव में ऐसे स्विंग्स आएंगे। दिक्कत ये है कि इंट्राडे ट्रेडर्स कुचल जाते हैं। कल शाम के सेशन में सब इंट्राडे ट्रेडर्स के सिल्वर में मार्जिन कॉल्स लगे होंगे। अगर आप चांदी 1 या 2 लाख से होल्ड कर रहे हैं तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर आपने 4 लाख पर एंट्री ली है तो पसीना छूटेगा। कल FIIs ने वापस बड़ी वाली बिकवाली के पहले संकेत दिए हैं। कल कैश और फ्यूचर्स मिलाकर `7868 Cr की बिकवाली हुई है। कल निफ्टी में एक outside day बना, यानी हाई और लो रेंज से बाहर निकला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें