Get App

Market cues : कमजोर ग्लोबल संकेतों ने खराब किया बाजार का मूड, 24400 का सपोर्ट टूटने पर 24000 तक गिर सकता है निफ्टी

Market cues: बाजार का टेक्निकल सेटअप और मजबूत हुआ है। निफ्टी ने निर्णायक रूप से एक बड़े बियरिश गैप को भर दिया और मिड और शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से काफी ऊपर बना रहा,साथ ही मोमेंटम इंडीकेटरों में और सुधार हुआ

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 22, 2026 पर 9:40 AM
Market cues : कमजोर ग्लोबल संकेतों ने खराब किया बाजार का मूड, 24400 का सपोर्ट टूटने पर 24000 तक गिर सकता है निफ्टी
Market cues : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 21 अप्रैल को बढ़कर 1.18 पर पहुंच गया,जबकि पिछले सत्र में यह 1.13 पर था

Market cues : बुधवार 22 अप्रैल को सेंसेक्स और निफ्टी कमज़ोर वैश्विक संकेतों और IT शेयरों में दबाव के चलते गिरावट के साथ खुले। हाल की तेज़ी के कारण ऊपरी स्तरों पर प्रॉफ़िट बुकिंग देखने को मिल रही है। सुबह 09:20 बजे के आसपास सेंसेक्स 381 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,893 पर और निफ्टी 101 अंक गिरकर 24,475 पर दिख रहा था।

उधर 21 अप्रैल को Nifty लगभग 1 प्रतिशत ऊपर चढ़ा और वैश्विक स्तर पर मिले सकारात्मक संकेतों के साथ-साथ संघर्ष-विराम की समय-सीमा से पहले अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता की बढ़ती उम्मीदों के चलते लगातार तीसरे सत्र में भी इसका तेज़ी का रुख जारी रहा। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ संघर्ष-विराम को आगे बढ़ाने का फ़ैसला लिया है, ताकि बातचीत के लिए और अधिक समय मिल सके।

कल निफ्टी ने निर्णायक रूप से एक बड़े बियरिश गैप को भर दिया और मिड और शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से काफी ऊपर बना रहा,साथ ही मोमेंटम इंडीकेटरों में और सुधार हुआ। आने वाले सत्रों में फिर से मज़बूत तेजी पाने के लिए निफ्टी के लिए 24,800 के पार एक टिकाऊ बढ़त ज़रूरी है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 24,400 पर है। बाजार जानकारों का कहना है कि इस स्तर से नीचे गिरने पर 24,200–24,000 के स्तरों के लिए दरवाज़ा खुल सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें