Get App

लगातार दूसरे हफ्ते बाजार में दिखी बढ़त, छोटे-मझोले शेयरों पर दिखा दबाव

आइए डालते हैं पिछले हफ्ते की बाजार की चाल पर एक नजर.

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2021 पर 6:39 PM
लगातार दूसरे हफ्ते बाजार में दिखी बढ़त, छोटे-मझोले शेयरों पर दिखा दबाव

13 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में लगातार दूसरे हफ्ते बाजार में बढ़त देखने को मिली। धीरे-धीरे  इकोनॉमी के खुलने और अच्छे ग्लोबल संकेतों ने बाजार में जोश भर दिया और इसने नया हाई छुआ।

बीते हफ्ते सेसेंक्स  और निफ्टी ने   55,487.79  और 6,543.60 का नया हाई छुआ। साप्ताहिक आधार पर देखें तो इस हफ्ते सेसेंक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और यह 55,437.29 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी  290.9  अंक यानी 1.79 फीसदी की बढ़त के साथ 16529.10  के स्तर पर बंद हुआ।

गए हफ्ते लॉर्जकैप इंडेक्स ने 1.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसमें Tech Mahindra, Siemens, HCL Technologies, Power Grid Corporation और Bharti Airtel का अहम योगदान रहा। हालांकि Aurobindo Pharma, Lupin, Eicher Motors, Shree Cements और  Motherson Sumi Systems में 6-15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

बीएसई स्मॉल कैप में कल 1.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। Quick Heal Technologies, Manappuram Finance, GIC Housing Finance, Aarti Surfactants, Tamilnadu Petroproducts, Huhtamaki India, Jaiprakash Associates, Jaiprakash Power Ventures और Automotive Axles में 14-21 फीसदी की कमजोर आई। वही  NELCO, Globus Spirits, Tejas Networks, Albert David, GTPL Hathway और  Shriram City Union Finance में 19-33 फीसदी की बढ़त नजर आई।

13 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई मिडकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की  गिरावट आई। Vodafone Idea, CRISIL, Adani Power, IDFC First Bank, Zee Entertainment Enterprises और   Ramco Cements इस अवधि में लाल निशान में बंद हुए जबकि Abbott India, Cummins India, Gland Pharma, IRCTC और  AU Small Finance Bank में बढ़त देखने को मिली।

बीएसई सेसेंक्स पर नजर डालें तो  Tata Consultancy के मार्केट कैप में  पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली उसके बाद Reliance Industries, Infosys और   HCL Technologies का नंबर रहा। वहीं इस हफ्ते  Bajaj Finance, State Bank of India और  ITC के मार्केट कैप मे सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें