Get App

Gainers & Losers:बाजार लगातार दूसरे दिन गिरा, निफ्टी 16900 के नीचे फिसला, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

आज के कारोबार में TVS Motor 3 फीसदी से ज्यादा फिसला है। कंपनी के प्रोमोटर Sundaram Clayton ने 11 फरवरी को बीएसई पर खुले बाजार में 635.97 रुपए प्रति शेयर औसत प्राइस पर 95 लाख यानी 2 फीसदी हिस्सेदारी बेची है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2022 पर 6:19 PM
Gainers & Losers:बाजार लगातार दूसरे दिन गिरा, निफ्टी 16900 के नीचे फिसला, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। auto, bank, oil & gas, PSU bank, pharma, FMCG, metal, realty और capital goods 2-6 फीसदी टूटे हैं।

रूस और यूक्रेन के मामले में बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच 14 फरवरी यानी आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी आज लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुए कारोबार के अंत में सेंसेक्स आज 1,747.08 अंक यानी 3% की गिरावट के साथ 56,405.84 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, Nifty 532 अंक यानी 3.06% की गिरावट के साथ 16,842.80 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। auto, bank, oil & gas, PSU bank, pharma, FMCG, metal, realty और capital goods 2-6 फीसदी टूटे हैं। वहीं, BSE के मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स 3-4 फीसदी टूटे हैं।

Grasim Industries | CMP: Rs 1,638 | आज ये शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूटा है। तीसरी तिमाही में GRASIM का स्टैंडअलोन मुनाफा 522 करोड़ रुपए पर रहा है जिसके 551 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। तीसरी तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन आय 5,785 करोड़ रुपए पर रही है हालांकि इसके 5,444 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। इस अवधि में कंपनी का स्टैंडअलोन EBITDA 922 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि इसके 961 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। वहीं, इसका स्टैंडअलोन EBITDA मार्जिन 15.9% पर रहा जिसके 17.7% फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें