बाजार में जुलाई सीरीज की धमाकेदार शुरुआत हुई है। निफ्टी, सेंसेक्स नए लाइफ हाई पर पहुंच गये। निफ्टी 19100 के पार निकल गया। बैंक निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये। ऑटो शेयरों की रफ्तार जारी है। इंडेक्स नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा लाइफ हाई पर पहुंचा। IT और फाइनेंशियल सेक्टर में भी खरीदारी नजर आ रही है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने मारुति सुजुकी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने एमएंडएम में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने रिलायंस पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने मयुर यूनीकोटर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Maruti Suzuki
प्रशांत सावंत ने Maruti Suzuki के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 9600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 241.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 290 से 350 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 175 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने M&M पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि M&M में 1416 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1490 से 1500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1395 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Reliance
आशीष बहेती ने Reliance पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Reliance में 2542 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2580 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2520 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Mayur Uniquoters
शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Mayur Uniquoters का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Mayur Uniquoters के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 517 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )