Get App

बाजार के जोश में इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड्स लेने से निवेशकों को होगी तगड़ी कमाई

Tata Power पर आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 210 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इस कॉल में 4.65 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 8 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। आशीष बहेती ने इसमें 2 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 03, 2023 पर 3:36 PM
बाजार के जोश में इन 4 स्टॉक्स में ट्रेड्स लेने से निवेशकों को होगी तगड़ी कमाई
Exide पर प्रकाश दीवान ने मिडकैप सेगमेंट से खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा कमाने को मिल सकता है

बाजार आज फुल जोश में नजर आ रहा है। अमेरिका में ब्याज दरें कम बढ़ने की उम्मीद से ये जोश देखने को मिल रहा है। शुरुआती घंटों में सेंसेक्स करीब 700 प्वाइंट ऊपर चढ़ गया। जबकि निफ्टी भी तेजी दिखाते हुए 17500 के पार निकल गया। बैंक निफ्टी भी अच्छा एक्शन दिखा रहा है। इसके सभी 12 शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। वहीं फार्मा को छोड़ सभी सेक्टरों में हरियाली छाई हुई है। मेटल और फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे ज्यादा रौनक नजर आई। बाजार के इस माहौल में कमाई के लिए आज आशीष बहेती ने टाटा पावर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि अमित सेठ ने आरईसी में आज सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने फर्स्टसोर्स पर दांव लगाया। प्रकाश दीवान ने भी एक्साइड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Power

आशीष बहेती ने Tata Power के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 210 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 4.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः REC Future

अमित सेठ ने REC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि REC में 118 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 125 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 115 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें