Top 4 Intraday Stocks: वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी हल्के दबाव के साथ 23600 के करीब नजर आया। HDFC BANK, M&M, ITC और भारती एयरटेल ने इंडेक्स पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी में भी कंसोलिडेशन देखने को मिला। दूसरी तफ INDIA VIX करीब तीन परसेंट चढ़ा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने टाइटन पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने एमसीएक्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए एल्केम लैब पर दांव लगाया। जबकि अंबरीश बालिगा ने न्यूजेन सॉफ्टवेयर पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Titan
ashishbahety.com के आशीष बहेती ने Titan के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 3400 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 60 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 70 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 48 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने MCX में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि MCX में 6155 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 6350 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 6000 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Alkem Lab
Trader & Market Expert अमित सेठ ने Alkem Lab पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Alkem Lab में 5235 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 5350-5400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5140 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Newgen Software
मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से Newgen Software का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Newgen Software के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1101 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)