Share market : बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए कैपिटलमाइमड (CAPITALMIND) के फाउंडर और CEO दीपक शेनॉय ने कहा कि अंतत: हम ऑलटाइम हाई की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता है कि यह स्तर कब दिखेगा। इसमें कुछ दिन या महीने लग सकते हैं। बाजार में मिले जुले संकेत दिख रहे हैं। हालांकि बाजार में एक तरह की राहत दिख रही है। जैसे-जैसे नतीजे आ रहे हैं उनको देखने से लग रहा है कि ये अच्छे हैं। कुछ मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। इसका असर अब स्टॉक्स पर दिखने लगा है। फंड्स के लिए बाजार में घरेलू पैसा ज्यादा आ रहा है। घरेलू फंडों की तरफ से भी खरीदारी बढ़ गई है। लेकिन 1 किन या 1 हफ्ते के मूव से बाजार के बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता। इतने बड़े जियोपोलिटिकल तनाव को बावजूद बाजार सिर्फ ऊपर ही गया है।