Market Insight : क्रूड और बॉन्ड यील्ड में नरमी से बाजार में जोरदार रिकवरी आई है। IT और बैंकिंग शेयरों की लीडरशिप में निफ्टी करीब 250 प्वाइंट उछलकर 22400 के पार चला गया है। बैंक निफ्टी भी करीब 700 प्वाइंट दौड़ा है। मिडकैप शेयरों में भी रौनक है। INDIA VIX भी चार फीसदी की गिरावट के साथ पड़ा ठंडा है। उम्मीद मुताबिक रहे TCS के नतीजों ने IT सेक्टर में जोश भर दिया है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 3 फीसदी भागा है। करीब 4 फीसदी उछलकर TCS वायदा का टॉप गेनर बना हैं। वहीं एम्फैसिस, कोफोर्ज और पर्सिस्टेंट में भी जोरदार तेजी है।
