Market insight : अल्फा रिटर्न हासिल करना है तो करते रहें सेक्टर रोटेशन, रिलायंस से अच्छी कमाई की उम्मीद - पराग ठक्कर

Experts views: पराग ठक्कर ने बताया कि उन्होंने अभी हाल ही में एशियन पेंट्स में खरीदारी की है। Asian Paints के मार्जिन और वॉल्यूम में रिकवरी संभव है। यहां से इस स्टॉक में 10-15 फसदी की तेजी की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि जियोपोलिटिकल टेंशन के हल्के पड़ने और डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण बाजार में तेजी आई है

अपडेटेड Jun 27, 2025 पर 12:06 PM
Story continues below Advertisement
पराग की सलाह है कि अगर आप अभी बाजार में पैसे डाल रहे हैं तो काफी लंबे नजरिए से निवेश करें। वहीं, अगर आप ट्रेडर हैं तो सख्त स्टॉपलॉस के साथ ट्रेड करें। बाजार का वैल्यूएशन अभी भी बहुत महंगा है

Market outlook : एक्सपायरी पर तूफानी तेजी के बाद जुलाई सीरीज के पहले दिन निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है। हालांकि यह 25550 के पार टिका हुआ है।मबैंक निफ्टी में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई है लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में आज शानदार मोमेंटम। ये दोनों इंडेक्स आज 0.50 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। चीन से इंपोर्ट होने वाले स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट पर भी एंटी डंपिंग ड्यूटी लग सकती है। साथ ही स्टील सीमलेस ट्यूब एंड पाईप भी ड्यूटी के दायरे में आ सकता है। वेदांता ने जांच की मांग की थी। इस खबर से वेदांता और JSL में अच्छी तेजी है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में रफ्तार देखने को मिल रही है। MCX में लगातार तीसरे दिन तेजी है। ऐसे में मार्केट आउटलुक पर चर्चा के लिए Fort Capital के सीनियर फंड मैनेजर पराग ठक्कर मौजूद हैं।

पराग ठक्कर की राय

पराग ठक्कर ने बताया कि उन्होंने अभी हाल ही में एशियन पेंट्स में खरीदारी की है। Asian Paints के मार्जिन और वॉल्यूम में रिकवरी संभव है। यहां से इस स्टॉक में 10-15 फसदी की तेजी की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि जियोपोलिटिकल टेंशन के हल्के पड़ने और डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण बाजार में तेजी आई है। ट्रंप टैरिफ के मोर्चे से भी कुछ पॉजिटिव खबर आ सकती है। बाजार अभी नैरेटिव्स पर चल रहा है। जब जून तिमाही के नतीजे आएंगे तभी हमें वास्तविकता पता चलेगा और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।


पराग ने आगे कहा कि चैनल चेक से पता चलता है कि एशियन पेंट्स की मार्केट हिस्सेदारी में गिरावट रुक गई है। इस तिमाही में एशियन पेंट्स में स्थिरता आने की संभावना है। अप्रैल-जून में कच्चे तेल की कीमतें काफी कम रही हैं। ऐसे में कंपनी के मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद है। आगे कंपनी का वॉल्यूम और मार्जिन दोनों ही उम्मीद से बेहतर रह सकता है। उन्होंने आगे कहा कि पेंट सेक्टर में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। ऐसे में इस सेक्टर में अभी बहुत बड़ी पोजीशन लेने की सलाह नहीं होगी।

पराग की राय है कि अगर आपको अल्फा रिटर्न हासिल करना है तो इस बाजार में सेक्टर रोटेशन जरूरी है। अब हमें आईटी को लेकर नैरेटिव बदलता दिख रहा है। लोगों का मानना है कि डॉलर इंडेक्स में नरमी आई है। ग्लोबल जियोपोलिटिकल तनाव कम हुआ है। ऐसे में अब आईटी में तेजी आ सकती है।

पराग का मानना है कि इस तिमाही में रिलायंस काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। इस तिमाही में रिफाइनिंग के हिसाब से रिलायंस का रिजल्ट काफी अच्छा आ सकता है। कंपनी का रिटेल कारोबार भी अच्छा रह सकता है। रिलायंस में आगे हमें अच्छी तेजी देखने को मिल सकता है।

Akzo Nobel को खरीदेगी JSW पेंट्स, 2762.05 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुआ पर्चेज एग्रीमेंट

पराग की सलाह है कि अगर आप अभी बाजार में पैसे डाल रहे हैं तो काफी लंबे नजरिए से निवेश करें। वहीं, अगर आप ट्रेडर हैं तो सख्त स्टॉपलॉस के साथ ट्रेड करें। बाजार का वैल्यूएशन अभी भी बहुत महंगा है। अगर किसी स्टॉक के नतीजे अच्छे नहीं हों और वह सिर्फ नैरेटिव्स पर चल रहा हो तो उसमें मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए।

 

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Sudhanshu Dubey

Sudhanshu Dubey

First Published: Jun 27, 2025 12:00 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।