Get App

Market insight : बाजार में कमजोरी का रुझान कायम, 24450 के नीचे जाने पर 24200 तक गिर सकता है निफ्टी

Market trend : आज बाज़ार के मूड पर दो बड़ी बातों का असर देखने को मिला। पहली तो ये कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 100 फीसदी टैक्स लगाने की घोषणा ने भारतीय फार्मा शेयरों को काफ़ी चोट पहुंचाई और इस सेक्टर में सबसे ज़्यादा गिरावट आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2025 पर 5:56 PM
Market insight : बाजार में कमजोरी का रुझान कायम, 24450 के नीचे जाने पर 24200 तक गिर सकता है निफ्टी
बैंक निफ्टी गिरावट के साथ खुला और कुछ देर एक दायरे में घूमता रहा,फिर 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 54,389 पर बंद हुआ

एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह

Market news: एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च और डेरिवेटिव्स हेड सुदीप शाह ने कहा कि भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स आज बड़ी गिरावट के साथ खुले। दिन बढ़ने के साथ कमजोरी बढ़ती रही और अंत में ये गिरावट के साथ बंद हुए। ये बाजार में बिकवाली के मजबूत दबाव और सतर्क नजरिए का संकेत है। आज बाज़ार के मूड पर दो बड़ी बातों का असर देखने को मिला। पहली तो ये कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 100 फीसदी टैक्स लगाने की घोषणा ने भारतीय फार्मा शेयरों को काफ़ी चोट पहुंचाई और इस सेक्टर में सबसे ज़्यादा गिरावट आई। दूसरी ये कि एक्सेंचर के हालिया तिमाही नतीजों से मांग में कोई बड़ा सुधार न होने के संकेतों ने आईटी शेयरों पर दबाव बना दिया।

इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के कमज़ोर होने के बावजूद भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर (शुक्रवार को बंद भाव पर 88.70) के आसपास मडरा रहा है। बाजार से हो रही लगातार विदेशी निकासी, हाई अमेरिकी टैरिफ, वीज़ा फीस में बढ़त और ग्लोबल ट्रेड से जुड़ी चिंताओं ने इस गिरावट को और बढ़ा दिया है।

इन घटनाओं से मार्केट सेंटीमेंट कमजोर हुआ है जिसके चलते निफ्टी अपने अहम सपोर्ट जोम से नीचे आ गया और लगातार छठे दिन इसकी गिरावट जारी रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें