Market outlook : बैंकिंग शेयरों में दबाव से बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवा दी है। 11 बजे के आसपास निफ्टी करीब 100 प्वाइंट की गिरावट के साथ 24550 के पास कारोबार कर रहा। बैंक निफ्टी करीब 300 प्वाइंट फिसला है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप तेजी के साथ लगातार चौथे दिन कर रहे हैं आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए प्राइम सिक्योरिटीज के MD एन जयकुमार ने कहा कि इस समय बाजार का टेक्सचर कंस्ट्रक्टिव लग रहा है।
