Get App

Market insight : 2026 में बाजार दे सकता है 10% से ज्यादा रिटर्न, IT और केमिकल शेयरों में होगी अच्छी कमाई

Market insight :सिद्धार्थ वोरा ने कहा कि हालांकि ग्लोबल चुनौतियां बनी रह सकती हैं, लेकिन मज़बूत बैलेंस शीट और ऑपरेटिंग लेवरेज वाले घरेलू सेक्टर बेहतर स्थिति में हैं और पॉजिटिव सरप्राइज़ दे सकते हैं। 2026 में बाजार 10% रिटर्न दे सकता है। IT और केमिकल शेयरों में अच्छी कमाई होने की संभावना है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 12:43 PM
Market insight : 2026 में बाजार दे सकता है 10% से ज्यादा रिटर्न, IT और केमिकल शेयरों में होगी अच्छी कमाई
Stock Market : सिद्धार्थ वोरा ने कहा कि IT और केमिकल्स 2026 के लिए उनके कॉन्ट्रेरियन दांव हैं। जैसे-जैसे डिमांड स्थिर होगी और लॉन्ग-टर्म फंडामेंटल्स के मुकाबले वैल्यूएशन आकर्षक बने रहेंगे, इन सेक्टरों की चुनिंदा कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं

Market outlook 2026 : पीएल एसेट मैनेजमेंट में हेड- क्वांट इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी और फंड मैनेजर सिद्धार्थ वोरा के अनुसार, 2026 में 10 प्रतिशत की रैली या उससे भी ज़्यादा ग्रोथ हासिल करना संभव लग रहा है। उन्होंने मनीकंट्रोल को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि इसे कम बेस पर अर्निंग में बेहतर ग्रोथ, मज़बूत घरेलू लिक्विडिटी, न्यूट्रल वैल्यूएशन और नए डिमांड के ट्रिगर्स से बाजार को अच्छा सपोर्ट मिलेगा।

दिसंबर तिमाही के अर्निंग्स साइकिल में डाउनग्रेड की तुलना में अपग्रेड होंगे काफ़ी ज़्यादा

उनका मानना ​​है कि अगले हफ़्ते शुरू होने वाले दिसंबर तिमाही के अर्निंग्स साइकिल में डाउनग्रेड की तुलना में अपग्रेड काफ़ी ज़्यादा होंगे। असल में, यह ज़्यादा टिकाऊ अर्निंग्स अपग्रेड साइकिल की शुरुआत हो सकती है।

2026 में 10 प्रतिशत की रैली या उससे भी ज़्यादा ग्रोथ हासिल करना संभव

बाजार पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि 2026 के लिए कैपेक्स, क्रेडिट और कंजम्पशन के नजरिए से मैक्रो सेटअप पॉजिटिव बना हुआ है। हालांकि नतीजे पॉजिटिव रहने की संभावना है। लेकिन इसमें बड़े सरप्राइज नहीं होंगे, क्योंकि मार्केट ने पहले ही मान कर चल रहा है नतीजे अच्छे रहेंगे।

सरकारी कैपेक्स की अच्छी संभावना दिख रही है। प्राइवेट सेक्टर की बैलेंस शीट ज़्यादा हेल्दी है और क्रेडिट ग्रोथ स्थिर बनी हुई है। ऐसे में अगर प्राइवेट कैपेक्स और कंजम्पशन में तेज़ी बनी रहती है तो एग्जीक्यूशन से होने वाले फायदों से और भी ग्रोथ हो सकती है। 2026 में 10 प्रतिशत की रैली या उससे भी ज़्यादा ग्रोथ हासिल करना संभव लग रहा है। बाजार को कम बेस पर अर्निंग में बेहतर ग्रोथ, मज़बूत घरेलू लिक्विडिटी, न्यूट्रल वैल्यूएशन और नए डिमांड के ट्रिगर्स से अच्छा सपोर्ट मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें