Get App

Market Insight : बाजार में इस समय किसी तरफ कोई बड़ा ट्रिगर नहीं, आईटी में थकान के संकेत, पावर इक्विपमेंट शेयरों पर रखें नजर

Market Insight : आज IT शेयरों में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है। चिप शेयरों में रैली हुई और कोस्पी में भी बड़ी रैली आई है। हालांकि कल काफी हद तक हम इसको पचा चुके थे। मगर फिर भी आज शायद थोड़ी और गिरावट हो सकती है। IT में एकतरफा तेजी को अब हम पीछे छोड़ चुके हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 18, 2026 पर 9:59 AM
Market Insight : बाजार में इस समय किसी तरफ कोई बड़ा ट्रिगर नहीं, आईटी में थकान के संकेत, पावर इक्विपमेंट शेयरों पर रखें नजर
Market Insight:मेटल्स में रैली है लेकिन थोड़ा चुनिंदा शेयरों पर फोकस करें। आज का Make Or Break फैक्टर होगा बैंक निफ्टी। बैंक निफ्टी लगातार 57,200 को बचा रहा है। लेकिन 58,000 के पार नहीं निकल पा रहा है

Market Insight : 18 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले हैं। निफ्टी 24250 के नीचे दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 276.01 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 77,452.15 पर और निफ्टी 53.90 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 24,233.75 पर नजर आ रहा है। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में बजाज ऑटो, ONGC,SBI,ग्रासिम और एक्सिस बैंक शामिल हैं। जबकि गिरावट वाले शेयरों में मैक्स हेल्थकेयर,इंटरग्लोब एविएशन,एशियन पेंट्स,इंफोसिस और जियो फाइनेंशियल शामिल हैं।

बाजार: फिर वही कहानी

मार्केट के ट्रेंड पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले 6 दिनों से निफ्टी में लोअर हाईज बने हैं और 1 दिन के अलावा लोअर लोज भी लगे हैं। मगर दिक्कत ये है कि हम रेंज के बीच में बंद होते हैं। निफ्टी में पहले हाफ में बिकवाली और दूसरे में खरीदारी आती है। 5 दिनों से निफ्टी रोज आपको 2 बेसिक ट्रेड्स दे रहा है। सुबह 24,450 के SL से Sell और फिर 24,200-24,250 के SL से Buy। कल भी दोनों ट्रेड्स ने खूबसूरती से काम किया। बाजार में इस समय किसी तरफ कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है। आज वीकली एक्सपायरी है,देखते हैं फिर वही कहानी है या कुछ नया होता है।

बाजार: आगे चलेगा या रहेगा ठंडा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें