Market Insight : बाजार में दो दिन की बढ़त का सिलसिला थमा, जानिए आज किन शेयरों और सेक्टरों में हो सकती है कमाई

Market Insight :मार्केट पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में बॉटम शब्द आपने 2 साल में 20 बार सुना होगा। दिक्कत ये है कि हर बार निफ्टी नया लो बना देता है और ऐसे में ये जोखिम हमेशा रहेगा कि फिर वही न हो जाए। किसी भी गिरावट वाली बाजार में बीच-बीच में बड़ी तेजी आती है

अपडेटेड Oct 07, 2026 पर 10:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Insight: अनुज सिंघल ने कहा बैंक निफ्टी में आज बड़ी ट्रेड पॉलिसी के बाद ही होगी। पॉलिसी के दौरान एक ही कैंडल में 400-500 अंकों का मूव दे सकता है

Market Insight : RBI की पॉलिसी के पहले,बुधवार को भारतीय बाजार में दो दिन की बढ़त का सिलसिला थम गया है और बाजार कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 22,600 के आसपास है। फिलहाल सेंसेक्स 426.44 अंक यानी 0.58% गिरकर 72,641.37 पर और निफ्टी 157.25 अंक यानी 0.69% गिरकर 22,618.85 पर दिख रहा है। मीडिया को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1-1% की गिरावट है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.3% नीचे है और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहा है।

बाजार: क्या बना बॉटम?

मार्केट पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में बॉटम शब्द आपने 2 साल में 20 बार सुना होगा। दिक्कत ये है कि हर बार निफ्टी नया लो बना देता है और ऐसे में ये जोखिम हमेशा रहेगा कि फिर वही न हो जाए। किसी भी गिरावट वाली बाजार में बीच-बीच में बड़ी तेजी आती है। पिछले 2 साल में कई बार हमने ऐसी रिलीफ रैली देखी हैं। इन रैली को आप ट्रेड तो कर सकते हैं लेकिन लेकिन आखिर में ये फेल हो जाती हैं। इस बार भी जोखिम यही रहेगा कि ये रैली फेल हो सकती है। निफ्टी का 10 DEMA 22,833 पर है और 20 DEMA 23,130 पर है। बैंक निफ्टी कल ठीक 10 DEMA पर बंद हुआ है और बैंक निफ्टी का 20 DEMA 55,668 पर है।


बाजार: आज के बड़े संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत होगा RBI की मॉनेटरी पॉलिसी। आज का दूसरा बड़ा संकेत रहेगा कच्चे तेल में फिर से उछाल। US बाजारों में फिर एक नया All-Time High लगा है। US बाजार बॉन्ड यील्ड को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहे हैं। FIIs की कैश मार्केट में बिकवाली काफी कम हुई है। कैश और फ्यूचर्स को मिलाकर नेट खरीदारी हुई है। ट्रेंट के बाद टाइटन के तिमाही अपडेट्स भी अच्छे आए हैं। कंजम्प्शन शेयरों में शायद थोड़ा मोमेंटम बना रह सकता है। कैबिनेट से कोई बड़ा फैसला नहीं आया, जिसकी बाजार को उम्मीद थी।

BNP Paribas की बॉन्ड यील्ड पर चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि US ट्रेजरी 20 साल का बॉन्ड रोकने पर विचार कर रहा है। 20 साल का बॉन्ड 2020 में फिर शुरू हुआ था। 20 साल के बॉन्ड की यील्ड 30 साल से ज्यादा है। बॉन्ड रोकने से सरकार की कर्ज लेने की कॉस्ट बढ़ सकती है। बॉन्ड को रोकना ट्रेजरी के पास विकल्प खत्म होने और घबराहट के संकेत हैं। US के 30 साल के बॉन्ड में शॉर्ट पोजीशन बनाने की सलाह है। 30 साल की यील्ड 5.8% तक पहुंचने का लक्ष्य है जो अभी 5.65% है।

तेल की कीमतें स्थिर

ब्रेंट क्रूड $100-$101/बैरल के दायरे में है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से आवाजाही बढ़ी है,लेकिन हमलों की संख्या भी बढ़ी है। अक्टूबर में हॉर्मुज में 9 हमले हुए। सितंबर में हॉर्मुज और गल्फ में 18 हमले हुए थे।

RBI पॉलिसी और बाजार

बाजार में 25 Bps रेट में बढ़ोतरी की उम्मीद लगभग 100% है। अगर रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई तो ज्यादा बड़ा निगेटिव होगा। क्योंकि सिस्टम में रेट में बढ़ोतरी जरूरी है, अब ये बात सबको पता है। ऐसे में रेट में बढ़ोतरी के बाद गिरावट आ सकती है। मगर उस गिरावट में रिकवरी आने की संभावना ज्यादा है। लेकिन रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई तो एकदम रिलीफ रैली देखने को मिलेगी। मगर उस रिलीफ रैली में बड़ी गिरावट का जोखिम रहेगा। अब रेट में बढ़ोतरी के अलावा गवर्नर साहब क्या करते हैं, ये ज्यादा महत्वपूर्ण है।

बाजार: आज का दांव

Titan के Q2 अपडेट्स कमजोर हैं,हालांकि शेयर काफी गिर चुका है। ज्वेलरी कारोबार की ग्रोथ सिर्फ 21% रही, जबकि Q1 में 39% थी। Bharat Forge भी खतरे कं दायरे में है। क्लास 8 ट्रक ऑर्डर घटे हैं। जेफरीज के मुताबिक H2 कमजोर रह सकता है। Hind Copper में तेजी की उम्मीद है। कॉपर फ्यूचर्स में तेजी है। Kotak Bank में भी अच्छा एक्शन दिख सकता है। कल भी हमारा पॉजिटिव नजरिया था,यहां स्ट्रक्चरल तेजी है। HSBC ने इसके Buy रेटिंग दी है और लक्ष्य बढ़ाकर 520 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। Indigo के लिए भी मुंबई एयपोर्ट से जुड़ी राहत वाली खबर आई है। IT अब भी सबसे कमजोर कड़ी है। ऐसे में Infosys और TCS पर दबाव रह सकता है। कैपिटल गुड्स सेक्टर मजबूत दिख रहा है। ऐसे में BHEL, CG Power और GVT&D में तेजी आ सकती है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,700-22,750 पर और बड़ा सपोर्ट 22,600-22,650 पर है। इसके लिए पहला रेजिस्टेंस 22,750-22,800 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 22,850-22,950 पर है। अगर 22,800-22,850 की रेंज से रिजेक्ट हो तो बिकवाली करें, SL 22,950 पर होना चाहिए। अगर 22,600-22,650 के ऊपर टिका रहे तो खरीदारी करें, SL 22,550 पर सेट करें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

आज बड़ी ट्रेड पॉलिसी के बाद ही होगी। पॉलिसी के दौरान एक ही कैंडल में 400-500 अंकों का मूव दे सकता है। ऐसे में कोई भी लॉजिकल SL लगाना मुश्किल होगा। इसलिए फिलहाल हम कोई नजरिया नहीं ले रहे हैं। वैसे भी बैंक निफ्टी 10 DEMA और 20 DEMA के बीच में है। पॉलिसी के बाद देखेंगे कि किस तरफ मूव आता है।

 

Trading Plan: क्या RBI पॉलिसी के नतीजों से पहले निफ्टी फिर से 22,800 का लेवल हासिल कर सकता है ?

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।