Get App

Market Insight : 2-व्हीलर शेयर काफी मजबूत, ऑटो एंसिलरी शेयरों में भी अच्छा मोमेंटम, आज की क्लोजिंग होगी काफी अहम

Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि आज की क्लोजिंग सबसे अहम होगी। अगर आज क्लोजिंग 24,400 के ऊपर हुई तो ब्रेकआउट कन्फर्म होगा। आज IT शेयर शायद बाजार का साथ ना दें। कल 4 दिनों की रैली के बाद IT शेयरों में थोड़ी मुनाफावसूली आई। आज सुबह कोस्पी 15% ऊपर था और चिप शेयरों में भारी रैली है। कल क्लोजिंग में हमने IT शेयरों में मुनाफावसूली का नजरिया लिया था

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 31, 2026 पर 11:57 AM
Market Insight : 2-व्हीलर शेयर काफी मजबूत, ऑटो एंसिलरी शेयरों में भी अच्छा मोमेंटम, आज की क्लोजिंग होगी काफी अहम
Market Insight: अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,350-24,400 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,500-24,550 पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 24,250-24,300 पर और बड़ा सपोर्ट 24,150-24,200 पर है

Market Insight : शुक्रवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। ऑटो, फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में आई तेजी ने IT शेयरों में आई कमजोरी के असर की भरपाई कर दी है। फिलहाल सेंसेक्स 101.82 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 78,029.97 पर और निफ्टी 48.90 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 24,366.05 पर दिख रहा है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो,रियल्टी और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी नजर आ रही है। जबकि IT और FMCG शेयरों ने बेंचमार्क पर दबाव बनाया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त रही है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 2.80 प्रतिशत की गिरावट आई है।

रेंज टूटेगी या फेल होगा ब्रेकआउट?

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज की क्लोजिंग सबसे अहम होगी। अगर आज क्लोजिंग 24,400 के ऊपर हुई तो ब्रेकआउट कन्फर्म होगा। आज IT शेयर शायद बाजार का साथ ना दें। कल 4 दिनों की रैली के बाद IT शेयरों में थोड़ी मुनाफावसूली आई। आज सुबह कोस्पी 15% ऊपर था और चिप शेयरों में भारी रैली है। कल क्लोजिंग में हमने IT शेयरों में मुनाफावसूली का नजरिया लिया था। सॉफ्टवेयर शेयर और इंफोसिस ADR कल नीचे आए हैं। ऐसे में देखना होगा कि आज बैंक निफ्टी क्या करता है। इनके अलावा पावर इक्विपमेंट शेयर आज के हीरो हो सकते हैं। हिताची,GV T&D, CG पावर जैसे शेयर आज बढ़िया चल सकते हैं।

बाजार: चिप शेयरों की वापसी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें