आज की बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा आज निफ्टी का बढ़त पर बंद होना अपने आप में काफी अहम है। सितंबर 2007 के बाद पहली बार निफ्टी में लगातार 11 सत्रों की रैली दिखेगी। 17 साल के बाद पहली बार निफ्टी में लगातार 11 सत्रों की रैली दिखेगी। अनुज ने कहा कि 2007 में निफ्टी लगातार 11 सत्रों में 15.8% चढ़ा था।अनुज सिंघल ने कहा कि पोजीशनल बुल्स के लिए ये बाजार ड्रीम मार्केट है। कल कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद निफ्टी ने नया हाई लगाया। आज भी ग्लोबल संकेत कमजोर, Nvidia की गाइडेंस से सेंटिमेंट बिगड़ा है। निफ्टी IT ने कल नया all-time high लगाया। 8 अगस्त के निचले स्तरों से निफ्टी IT 11% दौड़ा है। अगर IT शेयर ज्यादा गिरते हैं तो खरीदारी का मौका होगा। भारतीय IT शेयर नैस्डेक से बिलकुल अलग हैं। इंफोसिस निफ्टी का लीडर बनने के संकेत दे रहा है।
