Credit Cards

Global Market: ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में गिरावट,गिफ्ट निफ्टी में दबाव

Global Market: निक्केई करीब 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 38,210.16 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.09 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.28 फीसदी गिरकर 22,084.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Aug 29, 2024 पर 8:03 AM
Story continues below Advertisement
आज अमेरिका में Q2 GDP अनुमान पर नजर होगी। PCE इंडेक्स के आंकड़े भी आज ही जारी होंगे।

Global Market: आज ग्लोबल बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। एशिया की कमजोर शुरुआत हुई। गिफ्ट निफ्टी 50 प्वाइंट नीचे फिसला है। कल अमेरिका बाजार कमजोर बंद हुए थे। Nvidia के नतीजों के बाद नैस्डैक एक परसेंट से ज्यादा गिरा। Nvidia के RESULTS अनुमान से अच्छे रहे लेकिन Q3 गाइडेंस से निराशा मिली है।कल के कारोबारी सत्र में NVIDIA का शेयर 8% गिरा।

आज अमेरिका में Q2 GDP अनुमान पर नजर होगी। PCE इंडेक्स के आंकड़े भी आज ही जारी होंगे। वॉरेन बफेट की बर्कशायर हैथवे 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप हासिल करने वाली पहली नॉन-आईटी कंपनी बन चुकी है। बर्कशायर हैथवे ने Bank of America 981.9 मिलियन डॉलर के शेयर बेचे हैं।

इस बीच अमेरिका की बॉन्ड यील्ड पर नजर डालें तो 30 साल की यील्ड 4.13 फीसदी, 10 साल की यील्ड 3.83 फीसदी पर है। जबकि 5 साल की यील्ड 3.64 फीसदी पर है।


NVIDIA के नतीजे

Q2 में कंपनी की आय 122% बढ़कर $30.04 बिलियन पर रही है। कंपनी के डाटा सेंटर चिप की मांग बढ़ी है। डाटा सेंटर कारोबार से आय 154% बढ़ी है। डाटा सेंटर कारोबार से आय $26.3 बिलियन पर आ गया है। नेटवर्किंग प्रोडक्ट से $3.7 बिलियन की आय रही। कंपनी ने $50 बिलियन के बायबैक का ऐलान किया है। Q3 में कंपनी को $32.5 बिलियन आय की उम्मीद है। 2024 में अब तक शेयर 150% चढ़ चुका है जबकि 2023 में कंपनी का शेयर 240% चढ़ा।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 28.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 38,210.16 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.09 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.28 फीसदी गिरकर 22,084.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 17,573.83 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 2,822.40 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।