03:35 PM
एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और कारोबार के अंत में सेसेंक्स-निफ्टी सपाट होकर बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी 31 अंक चढ़कर 35618 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिला। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.30 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेसेंक्स 4.89 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 55,949.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 2.25 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 16,636.90 के स्तर पर बंद हुआ है।
03: 15 PM
देश के बड़े सरकारी बैंकों में शामिल बैंक ऑफ इंडिया ने 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) को अप्रूवल दिया है। इस फंड का इस्तेमाल बिजनेस की ग्रोथ और रेगुलेटरी कम्प्लायंस को पूरा करने के लिए किया जाएगा। बैंक की कैपिटल इश्यू कमेटी ने इसका अप्रूवल दिया है।
बैंक ऑफ इंडिया ने QIP के लिए प्राइस 66.19 रुपये प्रति इक्विटी शेयर रखा है। QIP के लिए निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से बैंक ने हाल ही में रोड शो भी किया था। इसमें 26 एंटिटीज ने हिस्सा लिया था। इनमें यस बैंक, IDFC बैंक, HDFC ट्रेजरी, ICICI प्रूडेंशियल, इडलवाइज और फेडरल बैंक शामिल थे।
03: 04 PM
Affle India के शेयरों में आज 5% का अपर सर्किट लगा। इसके शेयर बुधवार के बंद भाव से 5% यानी 197.85 रुपए उछलकर 4155.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले कंपनी के बोर्ड ने इसके शेयरों को स्प्लिट करने की मंजूरी दे दी थी। इसी का असर आज शेयरों पर नजर आ रहा है।
Affle India के बोर्ड ने आज शेयरों को 1:5 के अनुपात में बांटने को मंजूरी दे दी। शेयर सस्ते होने से ज्यादा लोग इसमें निवेश कर सकेंगे और ट्रेडिंग वैल्यू बढ़ेगा। कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि बोर्ड ने 10 रुपए फेस वैल्यू वाले शेयरों को 2 रुपए फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटने को मंजूरी दे दी है। स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 8 अक्टूबर 2021 होगी।
02: 53 PM
Poonawalla Fin। CARE ने लॉन्ग टर्म रेटिंग बढ़ाई है। लॉन्ग टर्म रेटिंग AA- से बढ़ाकर AA+ की है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 3.35 रुपये यानी 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 174,05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है ।
02: 40PM
BPCL के लिए बड़ी विदेशी COs बोली लगा सकती हैं। U.S. APOLLO GLOBAL ने हिस्से के लिए बोली लगाई है। I SQUARED CAPITAL ने भी बोलीलगाई
02:30PM
यहां हम ऐसे 5 स्टॉक्स दे रहे हैं जिनकी टारगेट प्राइस फॉरेन ब्रोकरेज ने बढ़ाई है
HCL Technologies – CLSA ने इस स्टॉक को बॉय रेटिंग देते हुए इसका टारगेट 1180 रुपये बढ़ाकर 1320 रुपये कर दिया है। CLSA का मानना है कि इस स्टॉक में 14 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Bharti Airtel | भारती एयरटेल को Macquarie ने Outperform रेटिंग देते हुए इसका टारगेट बढ़ाकर 867 रुपये कर दिया है। Macquarie का मानना है कि इस स्टॉक में 41 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Tata Steel | टाटा स्टील को Kotak Institutional Equities ने Buy रेटिंग देते हुए इसका टारगेट बढ़ाकर 1750 रुपये कर दिया है। Kotak का मानना है कि इस स्टॉक में 26 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
ICICI Bank |Jefferies ने इस स्टॉक को बॉय रेटिंग देते हुए इसका टारगेट 830 रुपये बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया है। Jefferies का मानना है कि इस स्टॉक में 14 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Voltas | वोल्टॉस को Jefferies ने Buy रेटिंग देते हुए इसका टारगेट बढ़ाकर 1,200 रुपये कर दिया है। Jefferies का मानना है कि इस स्टॉक में 25 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
02:20 PM
गुरुवार को आज लगातार दूसरे दिन बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में गिरावट जारी रही। खबर लिखे जाते समय 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 48,373 डॉलर पर नजर आ रहा था।
सोमवार को क्रिप्टोकरेंसी में इजाफा देखने को मिला था और 50,000 डॉलर के पार हो गया। मई में आई भारी गिरवाट के बाद सोमवार को पहली बार क्रिप्टोकरेंसी 50,000 डॉलर पर पहुंचा था।
अप्रैल महीने में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने 65,000 डॉलर ऑल टाइम हाई छुआ था। इसी तरह बिटकॉइन की दूसरी प्रतिद्वंदी क्रिप्टोकरेंसी ईथर (Ether) 0.86 फीसदr की गिरावट के साथ 3,166 डॉलर पर नजर आ रहा था। पिछले हफ्ते इसमें 5.97 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।
02:10 PM
Canara Bank। देश के सरकारी बैंक केनरा बैंक (Canara Bank) ने अपने यहां फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit – FDs) करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ा झटका दिया है। Canara Bank ने 8 अगस्त 2021 से 2 करोड़ रुपए से कम जमा पर ब्याज दरों (interest rates) में बदलाव (revised) किया है।
बैंक ने 46 दिन से 90 दिन की मेच्योरिटी पीरियड को छोड़कर सभी डिपॉजिट्स पर ब्याज दर में कटौती कर दी है। इस बदलाव के बाद, 7 दिन से 45 दिनों की मेच्योरिटी पीरियड वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर केनरा बैंक 2.90 फीसदी ब्याज का ऑफर देगा।
बैंक 46 दिन से 90 दिन की मेच्योरिटी पीरिड पर 3.9 फीसदी, 91 दिन से 179 दिन के मेच्योरिटी पीरिचड पर 3.95 फीसदी और 180 दिन से 1 साल से कम के FD पर 4.40 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है।
02:00 PM
अगस्त वायदा expiry से पहले बाजार में रौनक लौट रही है। बैंक निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है। निफ्टी भी 16650 के करीब कारोबार कर रहा है। इस सीरीज में निफ्टी ने 5% से ज्यादा का रिटर्न है। , IT, NBFCs, Private Bank और FMCG शेयरों ने सबसे ज्यादा कमाई करा रहे है।
01:45 PM
बाजार फ्लैट कारोबार कर रहा है। सेसेंक्स 15.27 अंक याीन 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 55,959.48 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 3.00 अंक की बढ़त के साथ 16,637.65 के स्तर पर नजर आ रहा है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिल रही है।
01:34 PM
मेटल शेयरों में लगातार दूसरे दिन दबाव देखने को मिल रहा है। F&O में शामिल सभी 8 मेटल STOCKS फिसले है। NMDC करीब 4% नीचे कारोबार कर रहा है। SAIL और NALCO में 3% से ज्यादा की गिरावट आई है।
01:23 PM
Drone Rules 2021: ड्रोन उड़ाने को लेकर केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइंस की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation ministry) ने नए ड्रोन नियम 2021 को पारित कर दिया है, जो मौजूदा मानव रहित विमान प्रणाली नियम 2021 (Unmanned Aircraft Systems Rules 2021) की जगह लेंगे।
सरकार ने 15 जुलाई को नए ड्रोन नियमों की घोषणा की थी और 5 अगस्त तक स्टेकहोल्डर और इंडस्ट्री से राय मांगी गई थीं। भारत में ड्रोन संचालित करने के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए स्टेकहोल्डर द्वारा नए नियमों की सराहना की गई थी।
सरकार द्वारा महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) और बेयर क्रॉप साइंस सहित 10 संगठनों को एक साल की अवधि के लिए विभिन्न उद्देश्यों के लिए ड्रोन का उपयोग करने की सशर्त अनुमति देने के ठीक एक सप्ताह बाद नए नियम पारित किए गए हैं।
01:13 PM
बाजार की बड़ी बातें
एक्सपायरी से पहले सीमित दायरे में बाजार कारोबार कर रहा है। निफ्टी 70 अंक के दायरे में है और ये 16600 के करीब नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक भी फ्लैट, प्राइवेट बैंक मजबूत नजर आ रहे है। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी सारी शुरुआती बढ़त गंवाई है। मेटल, ऑटो, सरकारी बैंकों की ज्यादा पिटाई होती दिखी है।
01:00 PM
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Reliance Life Sciences की वैक्सीन ट्रायल को मंजूरी संभव है। कोरोना वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल को मंजूरी संभव है। भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन के पहले चरण ट्रायल डाटा पर विचार हो रहा है।
12:50 PM
TCS। कंपनी को Standard Bank से ऑर्डर मिला है। साउथ अफ्रीका में Standard Bank से ऑर्डर मिला है।
12:42 PM
देश के इक्विटी मार्केट के लिए चेतावनी का संकेत दे रहा वॉरेन बफेट का वैल्यूएशन इंडिकेटर
देश के इक्विटी मार्केट का वैल्यूएशन मशहूर इनवेस्टर वॉरेन बफेट के एक इंडिकेटर के लिहाज से बहुत अधिक है। इस इंडिकेटर में मार्केट कैपिटलाइजेशन की तुलना ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) रेशो का इस्तेमाल किया जाता है। यह रेशो अपने कई वर्षों के एवरेज से काफी अधिक है।
बफेट ने कहा था कि यह वैल्यूएशन का लेवल जानने के लिए एक बहुत अच्छा तरीका है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज लिमिटेड ने बताया कि यह अभी 104 प्रतिशत पर है जो 79 प्रतिशत के एवरेज से कहीं अधिक है।
एनालिस्ट्स का कहना है कि इससे देश में स्टॉक्स के अधिक वैल्यूएशन का संकेत मिल रहा है। हालांकि, इसमें इकोनॉमी में आगामी महीनों में होने वाली रिकवरी को शामिल किए जाने की संभावना है।
12:35 PM
SPICEJET। Avolon के साथ सेटेलमेंट किया है। MAX 737 एयरक्राफ्ट के लिए सेटेलमेंट किया है। सितंबर अंत तक MAX 737 की सेवा शुरू होगी। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 0.25 रुपये यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 71.45 के स्तर पर नजर आ रहा है।
12:30 PM
CARBORUNDUM। कंपनी PLUSS Advanced में हिस्सा खरीदेगी। PLUSS Advanced में 72% हिस्सा खरीदेगी। 120 करोड़ रुपये में 72% हिस्सेदारी खरीदेगी।
12:26 PM
J Kumar Infra। MCGM से LoA मिला है ।232 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए LoA मिला है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 1.00 रुपये यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 194.60 के स्तर पर नजर आ रहा है।
12:20 PM
ग्वार का भाव के भाव में इस जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है। यह अपने नॉर्मल लेवल से पार होता दिख रहा है। सिरसा अनाज मंडी में एक दिन के भीतर ग्वार में 4450 रुपये की तेजी आई है। सिरसा मंडी में ग्वार बुधवार को 11700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिक है। जबकि मंगलवार को यह 7250 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका था। ग्वार के बढ़ते भाव से हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।
भावों में बढ़ोतरी के कई कारण बताए जा रहे हैं। जिसमें सप्लाई में कमजरो, वायदा कारोबार में तेजी और फसल कमजोर होना शामिल है। नई फसल के आने तक यह तेजी बनी रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में किसानों को फायदा हो सकता है।
12:10 PM
सोने में सुस्त कारोबार
MCX पर सोना 47,100 के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। Jackson Hole में फेड चेयरमैन के भाषण पर नजर है। फेड चेयरमैन बॉन्ड खरीदी के कटौती के संकेत दे सकते हैं। फेड चेयरमैन भाषण से पहले डॉलर लगभग स्थिर रहा है।
12:00 PM
डिजिटल गोल्ड पर सख्ती
SEBI ने ब्रोकर्स के डिजिटल गोल्ड बेचने पर रोक लगाई है जिसके बाद अब ब्रोकर्स अपने प्लेटफॉर्म पर डिजिटल गोल्ड नहीं बेच पाएंगे। सेबी ने कहा है कि ब्रोकर्स डिजिटल गोल्ड सिक्योरिटीज के दायरे से बाहर है। कुछ ब्रोकरेज डिजिटल गोल्ड में कारोबार कराती थीं। सेबी ने उन सभी ब्रोकर्स को 1 महीने में डिजिटल गोल्ड में कारोबार बंद करने को कहा है। MMTC-PAMP, Augmont डिजिटल गोल्ड मुहैया कराती हैं। वहीं Digital Gold India भी निवेश की सुविधा मुहैया कराती हैं।
11:50 AM
क्रूड ऊपरी स्तर से फिसला
3 दिन की जोरदार तेजी के बाद क्रूड में ऊपरी स्तर से दबाव देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते क्रूड में करीब 8% की तेजी आई है। US में क्रूड इंवेंट्री 29.7 लाख बैरल घटी है। US में गेसोलीन इंवेंट्री 22.4 लाख बैरल घटी है।
11:42 AM
बेस मेटल्स में सुस्ती
MCX पर मेटल्स में हल्की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। Jackson Hole में फेड चेयरमैन के भाषण पर बाजार की नजर है।
11:38 AM
Vijaya Diagnostic का IPO अगले सप्ताह खुलेगा
हेल्थकेयर चेन Vijaya Diagnostic का इनिशियल पब्लिक ऑफर अगले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए 522-531 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह IPO पूरी तरह से एक ऑफर फॉर सेल (OFS) है जिसमें प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स शेयर्स बेचेंगे।
IPO में प्रमोटर एस सुरेन्द्रनाथ रेड्डी और इनवेस्टर्स कराकोरम लिमिटेड और केदारा कैपिटल ऑल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड की ओर से 35 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जाएगी।
मार्केट के जानकारों के अनुसार, Vijaya Diagnostic के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 35-40 रुपये की रेंज में है। कंपनी की योजना अपर प्राइस बैंड पर 1,895 करोड़ रुपये जुटाने की है। इसके शेयर की लिस्टिंग 14 सितंबर को हो सकती है।
11:29 AM
अगस्त में हुई 10 IPO लिस्टिंग में 5 ने निवेशकों को किया निराश, जानिए क्या रही वजह
अगस्त महीने में अब तक 10 लिस्टिंग हुई है। इसमें Glenmark Life Sciences, Rolex Rings, Windlas Biotech, Exxaro Tiles, Devyani International और Krsnaa Diagnostics, CarTrade Tech, Nuvoco Vistas Corporation जैसे नाम शामिल हैं। इन सभी आईपीओ में Exxaro Tiles and Windlas Biotech को छोड़कर बाकी सभी 1200-5000 करोड़ के बड़े साइज के थे। इन 10 में से 5 आईपीओ डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। यहां तक अपनी लिस्टिंग के दिन ये लाल निशान में बंद हुए।
बाजार जानकारों का कहना है कि अगस्त में मिली इस निराशा की कई वजहें रहीं। जानकारों का कहना है कि अगस्त में आए आईपीओ का वैल्यूएशन आकर्षक नहीं था। इन आईपीओ में ऑफर फॉर सेल का हिस्सा ज्यादा था। जिसकी वजह से यह निवेशकों आकर्षित करने में असफल रहे। इसके अलावा सेकेंडरी मार्केट का मूड भी अब तक की तेज रैली के बाद सुस्ताने का था। जिसका असर आईपीओ मार्केट पर भी देखने को मिला।
11:17 AM
Jubilant Pharmova Stock Price: आज 26 अगस्त को इस कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी आई। इससे एक दिन पहले 25 अगस्त को जाने-माने इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने Jubilant Pharmova में हिस्सेदारी ली थी।
राकेश झुनझुनवाला ने Jubilant Pharmova में 594.35 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 25 लाख शेयर खरीदे हैं। जबकि उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने इसी भाव पर 20 लाख रुपए के शेयर खरीदे हैं। जबकि राकेश झुनझुनवाला की कंपनी रेयर एंटरप्राइज ने भी इसी भाव पर 40.25 लाख शेयर खरीदे हैं। शेयरों की ये खरीदारी ब्लॉकडील में हुई है।
राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने कुल मिलाकर 4.75 लाख शेयर खरीदे हैं। यह Jubilant Pharmova में करीब 0.29 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।
11:05 AM
Bonanza Portfolio के Rohan Patil की 2 buy कॉल दे रहे है जिनमें शॉर्ट टर्म 9 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
HDFC Bank | LTP: Rs 1,555.25 | इस स्टॉक में 1650 रुपये के लक्ष्य के लिए 1510 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह होगी। इस शेयर में 2-3 हफ्ते में 6 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
Aurobindo Pharma | LTP: Rs 695.55 | इस स्टॉक में 760 रुपये के लक्ष्य के लिए 665 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह होगी। इस शेयर में 2-3 हफ्ते में 9 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।
10:59 AM
Man Infra। AARADHYA हाउसिंग प्रोजेक्ट को स्थानीय निकाय से मंजूरी मिली है। AARADHYA हाउसिंग प्रोजेक्ट से 350 करोड़ मिलने की उम्मीद है।
10:50 AM
एनर्जी शेयर में दम दिखा रहे हैं। BSE Oil & Gas इंडेक्स में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिल रही है। इस हफ्ते ONGC, OIL INDIA, HPCL और GAIL जैसे शेयरों ने 3 से 6 परसेंट की छलांग लगाई है.
10:41 AM
सरकार ने चीनी मिलों के लिए 1100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि मंजूरी दी है। फंड से गन्ना किसानों के भुगतान में तेजी आएगी। BALRAMPUR, DHAMPUR, DALMIA BHATAT SUGAR जैसे शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है।
10:32 AM
IT शेयरों का जोश हाई पर है। लगातार चौथे दिन निफ्टी IT इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई छूने की तैयारी में है। ALL TIME पर TCS और TATA ELXSI के नजर आ रहे है।
10:25 AM
Angel Broking के रुचित जैन से जानते हैं अब इन शेयरों में आगे के लिए क्या हो निवेश रणनीति।
Coforge: आईटी स्पेस में तेजी देखने को मिल रही है। इस स्पेस के स्टॉक Coforge में पिछले कुछ महीनों से अच्छी तेजी देखने को मिली है। इस बढ़त में इसके लिए 20 DEMA पर इस स्टॉक के लिए सपोर्ट नजर आ रहा है। इस स्टॉक में आगे भी तेजी कायम रहने के संकेत हैं। इस शेयर के लिए 4830 और फिर 4630 रुपए पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है। ट्रेडर्स को सलाह है कि इस शेयर में तब तक पॉजिटिव रुझान के साथ ट्रेड करते रहें जब तक ये इस सपोर्ट लेवल के ऊपर बना हुआ है।
Tata Motors: पिछले कुछ महीनों में इस शेयर में इसके हाई से गिरावट आती दिखी है और अब ये अपने 200 DMA सपोर्ट को करीब दिख रहा है। टेक्निकल इंडीकेटर अब इस स्टॉक में पुलबैक का संकेत दे रहे हैं। शॉर्ट टर्म में ये शेयर 294 और फिर उसके बाद 304 रुपए की तरफ जा सकता है। 268 रुपए के आसपास इसके लिए सपोर्ट नजर आ रहा है और यही इसके लिए स्टॉपलॉस में रखना चाहिए।
Canara Bank: पिछले कुछ हफ्तों से इस शेयर में कंसोलीडेशन देखने को मिल रहा है। इस फेज में भी इसका भाव 200 DMA के ऊपर बना हुआ है। ये इस शेयर के लिए एक अच्छा संकेत है। ये शेयर एक टाइम वाइज करेक्शन के दौर में नजर आ रहा है। ऐसे में जिनके पास ये शेयर है उनको इसमें बने रहना चाहिए। इस स्टॉक के लिए 148 और 141 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये शेयर 160 के ऊपर जाता है तो फिर इसमें ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है।
10:15 AM
स्पेशियालिटी केमिकल शेयर का कमाल, एक साल में दिया 200% से ज्यादा रिटर्न
इस साल अब तक कई स्पेशियालिटी केमिकल कंपनियों ने शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक गुजरात Gujarat Fluorochemicals Limited (GFL) है। इसके शेयर इस साल अब तक 200 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुके हैं। जबकि पिछले एक साल की बात करें तो इसके शेयरों में 222 फीसदी की तेजी आ चुकी है।
जनवरी 2021 की शुरुआत में Gujarat Fluoro के शेयर 570 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे जबकि आज इसकी कीमत 1710 रुपए है। गुरुवार 26 अगस्त को Gujarat Fluoro के शेयर 0.12 फीसदी ऊपर 1713.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
10:05 AM
Rupee opening: रुपये की शुरुआत आज मजबूती के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 74.22 के स्तर पर खुला है।
वहीं कल यानी बुधवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 5 पैसे कमजोर होकर 74.24 के स्तर पर बंद हुआ था।
09:55 AM
वायदा में एंट्री से पहले HAL, DIXON TECH, CAN FIN HOMES, INDIAMART, SYNGENE जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी हो रही है। कल से FUTURES & OPTIONS में 10 नए शेयर शामिल होंगे।
09:46 AM
Wockhardt। Jemincare के साथ करार किया है। Nafithromycin के लिए करार किया है। सांस से जुड़ी बीमारी की दवा के लिए करार किया है। भारत के अलावा दूसरे देशों में भी दवा का विस्तार होगा।
09:40 AM
अगस्त एक्सपायरी पर बाजार में सतर्क कारोबार कर रहा है। इस सीरीज में निफ्टी ने 5 परसेंट तो निफ्टी बैंक ने 2 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। अगस्त में निफ्टी की रैली में IT, NBFC, प्राइवेट बैंक और FMCG शेयरों का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। निफ्टी बैंक में प्राइवेंट बैंकों ने सरकारी बैंकों को OUTPERFORM किया ।
09:30 AM
MARICO पर ब्रोकरेज की राय
JP MORGAN ने MARICO पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इस कंपनी के शेयर का दूसरी समकक्ष कंपनियों के मुकाबले वैल्युएशन आकर्षक है। इसके Saffola खाद्य तेल में बेहतर मोमेंटम नजर आ रहा है। कंपनी की EBITDA मार्जिन 19-20% के बीच संभव है। कंपनी के पास डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ, पोर्टपोलियो डायवर्सिफिकेशन के मौके हैं।
09:22 AM
OIL & GAS पर ब्रोकरेज की राय
KOTAK INSTL EQ ने OIL & GAS पर राय देते हुए कहा है कि H1FY23 तक घरेलू गैस कीमत $5-5.50/mmBtu तक बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद IGL और MGL को CNG की दरें 16-18/kg तक बढ़ाने की जरुरत होगी। वहीं ऊंची गैस कीमतों से ONGC और ऑयल कंपनियों को फायदा होगा। हालांकि LPG बिजनेस में कमजोर मुनाफे से GAIL पर असर संभव है।
09:16 AM
कमजोर वैश्विक संकेतो के बीच भारतीय बाजारों की भी कमजोर शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 55.22 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 55,888.99 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 21.45 अंक यानी 0.13 फीसदी की टूटकर 16,613.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:10 AM
BHARTI AIRTEL पर ब्रोकरेज की राय
JEFFERIES ने BHARTI AIRTEL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 685 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पूंजी जुटाने का फैसला सरप्राइज करने वाला है। कंपनी का मार्केट शेयर शिफ्ट के मद्देनजर क्षमता विस्तार पर फोकस है। कंपनी ने क्षमता विस्तार के लिए फंड जुटाने का फैसला किया है। हालांकि इनका कंपनी द्वारा Indus Towers में हिस्सा खरीद को लेकर निगेटिव नजरिया है।
09:03 AM
प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 126.75 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 56070.96 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 4 अंक यानी 0.02 फीसदी की टूटकर 16630.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।
08: 58 AM
आज की ये 5 खास बातें या ऐसे 5 स्टॉक्स पर हैं जहां आज निवेशकों की नजर होनी चाहिए।
1- BHARTI AIRTEL
एजीआर मुद्दे के बाद अब इस शेयर पर नई खबर की वजह से बाजार की नजर रहेगी। रविवार को कंपनी के बोर्ड की बैठक है जिसमें इक्विटी और कर्ज के जरिए फंड जुटाने पर विचार किया जायेगा।
2- AFFLE INDIA
आज बोर्ड बैठक में शेयर Split पर विचार होगा लिहाजा AFFLE INDIA के स्टॉक पर फोकस रहेगा।
3- ADANI GREEN
फंड जुटाने को लेकर Adani Green की बोर्ड बैठक आज होने जा रही है इसलिए इस कंपनी के शेयर पर बाजार की निगाहें बनी रहेंगी।
4- HDFC BANK
HDFC Bank ने विदेशी निवेशकों से 100 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इसलिए इस स्टॉक में ऐक्शन नजर आ सकता है।
5- BANK OF INDIA
Bank of India का QIP खुला और इसका फ्लोर प्राइस 66.19 प्रति शेयर है। इस बैंकिंग स्टॉक पर फोकस रहेगा।
08:55 AM
VOLTAS पर ब्रोकरेज की राय
JEFFERIES ने VOLTAS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने इसका FY22-24 के लिए EPS अनुमान 2-5% बढ़ाया है। वहीं Voltbek JV में उम्मीद से पहले Break-even संभव है। बता दें कि 500 Cr निवेश वाले Voltbek JV की 2016-17 में घोषणा हुई थी। इन्होंने JV में उम्मीद से पहले Break-even के चलते इसका EPS अनुमान बढ़ाया है।
08:42 AM
Petrol Diesel Price 26th Aug 2021: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। आज यानी गुरुवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कोई भी कटौती या बढ़ोतरी नहीं की है। नए रेट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 101.49 रुपये तो वहीं डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
08:33 AM
Bharti Airtel । Bharti Airtel की रविवार को अहम बोर्ड बैठक होगी। इक्विटी और कर्ज के जरिए फंड जुटाने पर विचार होगा।
08:26 AM
Affle India। बोर्ड बैठक में शेयर Split पर विचार होगा।
08:22 AM
DLF। CRISIL ने DLF की लॉन्ग टर्म रेटिंग बढ़ाई है। रेटिंग A+ से बढ़ाकर AA- की है।
08:16 AM
Adani Green। फंड जुटाने को लेकर Adani Green की बोर्ड बैठक होगी।
08:10 AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 16691-16723और बड़ा रजिस्टेंस जोन 16751-16771 है । बेस जोन 16571-16545 और बड़ा बेस जोन 16510-16470 है। कल 16712 का लक्ष्य हासिल किया, 16723 अहम जोन बताया था। बिना बड़े संकेत, खबर के आज एक्सपायरी होगी। 16710-16545 के बीच घूम सकता है, रेंज की निचले स्तर को खरीदें। ऊपरी स्तरों पर या रजिस्टेंस जोन को खरीदने से बचें। 16470 टूटने तक शॉर्ट करने से बचें।
08:00 AM
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 35840-36060और बड़ा रजिस्टेंस जोन 36210-36320 है । बेस जोन 35000-35410और बड़ा बेस जोन 35310-35200 है। 36000-800 से 35500-400 के जोन में फंसा हुआ है। 36000-800 के पास मिले तो खरीदें।
07:50 AM
आज के ट्रेडिंग टिप्स
wavesstrategy.com
BUY ESCORTS @ CMP 1341.5 SL 1301 TGT 1435
-Tradebulls
BUY HDFCBANK AROUND 1555-1557,SL-1539,TRGT-1586
--Axis Securities
Buy Tcs 3659 sl 3620 tgt 3710
07:40 AM
क्रूड में तेजी, $72 के पार ब्रेंट
अमेरिका में डिमांड बढ़ने से क्रूड कीमतों में तेजी जारी है। ब्रेंट 72 डॉलर के पार निकला है। OMCS, पेंट, एविएशन औऱ EXPLORATION कंपनियों पर नजररखें।
07:30 AM
16500-16700 के बीच एक्सपायरी संभव: पोल
आज अगस्त वायदा सीरीज की एक्सपायरी होगी । आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 90 परसेंट जानकारों के मुताबिकनिफ्टी की एक्सपायरी 16500 से 16700 के बीच संभव है।
07:20 AM
कल से F&O में 10 नए शेयर
कल से FUTURES & OPTIONS में 10 नए शेयर शामिल होंगे। CAN FIN HOME, DIXON, HAL, IEX, IPCA, POLYCAB जैसे शेयरों में F&O ट्रेडिंग होगी। F&O में शामिल SCRIPS की संख्या बढ़कर 173 हो जाएगी।
07:10 AM
BANK OF INDIA का QIP खुला
BANK OF INDIA का QIP ISSUE खुला। 3% Discount पर करीब 63 रुपए Indicative Price तय हुआ। बैंक की 3000 करोड़ रुपए तक जुटाने की योजना है।
07:00 AM
ग्लोबल मार्केट से संकेत फ्लैट
ग्लोबल मार्केट से संकेत फ्लैट नजर आ रहे है। एशिया बाजारों की सुस्त शुरुआत हुई है। SGX NIFTY और DOW FUTURES पर मामूली दबाव देखने को मिल रहा है। Jackson Hole मीटिंग से पहले कल अमेरिकी बाजार सतर्क दिखे लेकिन हल्की बढ़त के साथ S&P ने नया शिखर बनाया ।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।