Get App

उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लाल निशान में हुआ बंद, Realty शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 77.94 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट 58,927.33 के स्तर पर बंद हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2021 पर 8:28 AM
उतार-चढ़ाव के बीच बाजार लाल निशान में हुआ बंद, Realty शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

03:35  PM

दिन भर के उठापठक के बाद बाजार लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी शेयरों ने जोश भरा और रियल्टी इंडेक्स 8 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं छोटे-मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.51 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 1.19 फीसदी की  बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में खरीदारी मिली है।वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें