Get App

Nifty 17,850 के निकला पार- Sensex पहली बार 60,000 के ऊपर हुआ बंद, Metal, FMCG फिसले

सेसेंक्स पहली बार 60,000 के पार बंद होने में कामयाब रहा। वहीं निफ्टी भी पहली बार 17,850 के पार बंद हुआ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2021 पर 7:20 PM
Nifty 17,850 के निकला पार- Sensex पहली बार 60,000 के ऊपर हुआ बंद, Metal, FMCG फिसले

03:35 PM

बाजार आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहा। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में शानदार रैली देखने को मिली और सेसेंक्स   पहली बार 60,000 के पार बंद होने में कामयाब रहा। वहीं निफ्टी भी पहली बार   17,850 के पार बंद हुआ। हालांकि मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.16 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 163.11 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 60,048.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 30.25 अंक यानी 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 17,853.20 के स्तर पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें