Get App

बाजार को पसंद आई RBI Policy,Sensex 381 अंक चढ़ा- Nifty नए रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 381.23 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 60,059.06 के स्तर पर बंद हुआ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2021 पर 9:22 PM
बाजार को पसंद आई RBI Policy,Sensex 381 अंक चढ़ा- Nifty नए रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद

03:35  PM

आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी बाजार को पसंद आई और सेसेंक्स -निफ्टी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। आज मिडकैप इंडेक्स की भी रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। वहीं दूसरी और रिलायंस के शेयर में शानदार बढ़त देखने को मिली और कंपनी का मार्केट कैप 18 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने में कामयाब रहा। इधर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.20 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज रियल्टी शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। S&P BSE REALTY इंडेक्स आज करीब 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें