Get App

Bold Stock Picks : जोरेम पॉवेल से बाजार को मिल सकता है बहुत बड़ा धोखा, लॉन्ग टर्म में मीडिया और केमिकल शेयरों में होगी कमाई

Stock Picks : सुशील का कहना है कि मेटल और IT शेयरों में संकेत के अनुसार बिकवाली करेंगे। उनकी एंजल वन, ईज माई ट्रिप और अदाणी एंटरप्राइज को होल्ड करने की सलाह है। निफ्टी अगर यहां से 8-10 फीसदी टूटता है तो हमें इस गिरावट में फिर से खरीदारी के मौके मिलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2024 पर 11:34 AM
Bold Stock Picks : जोरेम पॉवेल से बाजार को मिल सकता है बहुत बड़ा धोखा, लॉन्ग टर्म में मीडिया और केमिकल शेयरों में होगी कमाई
सुशील केडिया की राय है कि बाजार में इस समय बहुत जटिल स्थिति दिख रही है। अगले 1-2 दिन सांस रोक के सेल सिगनल की तलाश करनी चाहिए

Stock Picks : बाजार पर बात करते हुए Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया ने कहा की नैस्डेक ने सेल सिगनल दे दिया है। एसएंडपी भी जल्दी ही सेल सिगनल दे सकता है। ऐसे में 1-2 दिन में निफ्टी में भी सेल सिगनल आ सकता है। ऐसे में बाजार में अब सावधान रहने की सलाह है। सुशील ने कहा कि अगले 10 दिन के लिए बाजार को लेकर वे सहमे हुए हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में बाजार में तेजी बनी रहेगी।

लंबी अवधि में केमिकल्स और मीडिया शेयरों में जोरदार तेजी की उम्मीद

सुशील केडिया की राय है कि लंबी अवधि में केमिकल्स और मीडिया शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि बीएफएल और एम्फेसिस में काफी अच्छा मुनाफा बन चुका है अब इनमें मुनाफावसूली की सलाह होगी। बाजार में बिकवाली के ज्यादा मौके दिख रहे हैं।

सुशील केडिया की राय है कि डॉलर इंडेक्स से खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं। छोटी अवधि में ब्रेंट 85 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। एचपीसीएल और बीपीसीएल में बिकवाली की सलाह होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें