Market Mayhem : जियोपॉलिटकल संकट के बाद अब महाराष्ट्र के सूखे ने बाजार की टेंशन बढ़ा दी है। निफ्टी करीब साढ़े 5 महीने के निचले स्तर पर चला गया है। आज यह 300 अंक टूटकर 7 अप्रैल के बाद पहली बार 22900 के नीचे चला गया है। सेंसेक्स और बैंक निफ्टी भी करीब 1000 प्वाइंट गिरे हैं। मिडैकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी बिकवाली आई है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 13% ऊपर चला गया है। कच्चा तेल भी 107 डॉलर प्रति बैरल के पार दिख रहा है। अक्टूबर पॉलिसी में दरें बढ़ने की आशंका और बढ़ गई है। महाराष्ट्र में 75% हिस्सा सूखा घोषित होने से महंगाई बढ़ने का खतरा है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह की अगुवाई में 3 अक्टूबर को केंद्रीय टीम दौरा करेगी। सूखे से निपटने लिए राहत पैकेज मिलेगा।
