Stock market: 20 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि ग्लोबल बाजार के असर के चलते बाजार में वोलैटिलिटी जारी रही। इस हफ्ते बाजार पर चीन की रीओपनिंग और यूएस फेड के अधिकारियों की मौद्रिक नीतियों पर कठोर टिप्पड़ी का असर देखने को मिला। इस दौरान आए कंपनियों के मिले-जुले नतीजे भी बाजार में वैलेटिलिटी की वजह रहे। बीते हफ्ते Sensex 360.59 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 60,621.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 71.1 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 18027.7 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, इस महीने अब तक सेंसेक्स 0.36 फीसदी और निफ्टी 0.43 फीसदी फिसला है।
