Market this week : 30 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में मिड और और स्मॉलकैप इंडेक्स नए रिकॉर्ड हई पर पहुंच गए। हालांकि इन्होंने सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में कमतर प्रदर्शन किया। सेंसेक्स-निफ्टी भी नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। यह रैली जैक्सन होल की नवीनतम बैठक के बाद पॉजिटिव ग्लोबल भावना से प्रेरित थी। यूस फेड ने आगामी सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं।
इस सप्ताह के दौरान बीएसई मिडकैप, बीएसई लार्जकैप और बीएसई स्मॉलकैप में 1.5 फीसदी, 1.3 फीसदी और 0.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इस सप्ताह बीएसई सेंसेक्स ने 82,637.03 का नया हाई छुआ और 1.57 फीसदी या 1279.56 अंक बढ़कर 82,365.77 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी 25,268.35 का नया हाई हिट किया और 412.75 अंक या 1.66 फीसदी बढ़कर 25,235.9 पर बंद हुआ।
बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 19,139.76 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 20,871.10 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।
कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा, " पिछले हफ़्ते निफ्टी-50 इंडेक्स और सेंसेक्स में करीब 1.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जबकि मिड-कैप इंडेक्स में करीब 1.7 फीसदी की तेजी आई। जबकि स्मॉल-कैप इंडेक्स में सिर्फ़ 0.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। ग्लोबल बाजारों के तेजी के संकेतों के बाद बाजार में तेजी आई। जैक्सन होल में यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान ने दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। साथ ही सॉफ्ट लैंडिंग की बढ़ती उम्मीद ने भारत सहित दूसरे उभरते बाजारों को सपोर्ट दिया।"
बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की बढ़त हुई। इसमें भगेरिया इंडस्ट्रीज, एनआईआईटी, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट, गुडलक इंडिया, डाटामैटिक्स ग्लोबल सर्विसेज, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया, ग्लोबस स्पिरिट्स, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्प, आरपीएसजी वेंचर्स, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज, राम रत्न वायर्स, कामधेनु, विमता लैब्स, जेएम फाइनेंशियल, क्विक हील टेक्नोलॉजीज शामिल रहे।
दूसरी ओर नाहर पॉली फिल्म्स, कॉस्मो फर्स्ट, जिंदल पॉली फिल्म्स, रिलायंस पावर, ट्रूकैप फाइनेंस, एस्टर इंडस्ट्रीज, मिंडा कॉर्प, आईओएन एक्सचेंज इंडिया, राणे मद्रास, क्विंट डिजिटल, यूफ्लेक्स, क्रेसांडा सॉल्यूशंस, कोचीन शिपयार्ड, आरएसीएल गियरटेक में कमजोरी देखने को मिली।
अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल
एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि जब तक निफ्टी 25,000 से ऊपर रहेगा, तब तक बाजार में मजबूती बनी रहने की संभावना है। इस स्तर से नीचे गिरने पर बड़ा करेक्शन हो सकता है। अच्छी बात यह है कि मौजूदा जोश निकट भविष्य में निफ्टी को 25,500 की ओर ले जा सकता है।
शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि हमें बाजार में तेजी जारी रहने की उम्मीद। अब ऊपर की ओर निफ्टी 25500 के स्तर की ओर जाता दिख सकता है। नीचे की ओर इसके लिए 25000 - 24900 पर सपोर्ट दिख रहा है। ट्रेलिंग स्टॉप लॉस मैकेनिज्म के साथ तेजी के दांव लगाने की सलाह होगी।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि शेयर विशेष एक्शन के साथ बाजार अपनी तेजी जारी रखेगा। अगले सप्ताह के दौरान जारी होने वाले ग्लोबल मैक्रो डेटा घरेलू इक्विटी को संकेत देनी जारी रखेंगे। सेक्टर-वार फोकस ऑटो में रहेगा क्योंकि OEM अपने मासिक बिक्री आंकड़े जारी करेंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।