Market next Week : IPO ओपनिंग से लेकर महंगाई और प्रोडक्शन आंकड़ों तक, अगले हफ्ते ये फैक्टर्स तय करेंगे बाजार का मूड
अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में भी भारी एक्शन देखने को मिलेगा। पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज और क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के आईपीओ खुलेंगे। ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन ओपेक मासिक तेल बाजार रिपोर्ट जारी करेगा। अमेरिकी मुद्रास्फीति, खुदरा बिक्री और यूरो जोन के औद्योगिक उत्पादन ट्रैक करने के लिए कई अहम आंकड़े आने वाले हैं
11 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते में फरवरी 2024 के थोक और रिटेल महंगाई आंकड़े आएंगे। सरकार निर्यात और आयात के आंकड़े भी जारी करेगी
Market next Week : अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ी उम्मीदों के बीच बेंचमार्क इंडेक्स इस हफ्ते नई ऊंचाई पर पहुंच गए। दिसंबर 2023 तिमाही में हुई मजबूत इकोनॉमिक ग्रोथ ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अनुमानों में अपग्रेडेशन शुरू कर दिया है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.6 फीसदी से बढ़ाकर लगभग 8 फीसदी कर दिया है। घरेलू अर्थव्यवस्था में जोश देखने को मिल रहा है।
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए एचएसबीसी परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) फरवरी में पांच महीने के हाई पर पहुंच गई। फरवरी में सर्विसेज पीएमआई में पिछले महीने की तुलना में कमी आई लेकिन यह 60.6 पर मजबूत बनी रही। आने वाले हफ्ते में कई और अहम डेटा आने वाले हैं। 11 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते में फरवरी 2024 के थोक और रिटेल महंगाई आंकड़े आएंगे। सरकार निर्यात और आयात के आंकड़े भी जारी करेगी।
अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में भी भारी एक्शन देखने को मिलेगा। पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज और क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज के आईपीओ खुलेंगे। आरके स्वामी, जेजी केमिकल्स, गोपाल स्नैक्स के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो सकते हैं।
ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (ओपेक) मासिक तेल बाजार रिपोर्ट जारी करेगा। अमेरिकी मुद्रास्फीति, खुदरा बिक्री और यूरो जोन के औद्योगिक उत्पादन ट्रैक करने के लिए कई अहम आंकड़े आने वाले हैं।
चाइना नेशनल पीपुल्स कांग्रेस: 2024 चाइना नेशनल पीपुल्स कांग्रेस 11 मार्च को समाप्त होगी। देश ने 2024 के लिए लगभग 5 फीसदी का ग्रोथ लक्ष्य तय किया है।
मंगलवार, 12 मार्च
आईपीओ: पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज का पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 12 मार्च को खुलेगा।
आईपीओ लिस्टिंग: आरके स्वामी के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो सकते हैं। आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
भारत महंगाई, औद्योगिक उत्पादन: जनवरी 2024 में तीन महीनों में सबसे धीमी गति से बढ़ने के बाद फरवरी में रिटेर महंगाई स्थिर रहने का अनुमान है। जनवरी का औद्योगिक उत्पादन डेटा भी जारी किया जाएगा।
अमेरिकी महंगाई : जनवरी 2024 में महंगाई दिसंबर 2023 की तुलना कम हुई थी लेकिन आंकड़े बाजार के पूर्वानुमानों से ज्यादा थे। अगले हफ्ते फरवरी का डेटा जारी किया जाएगा।
ओपेक मंथली रिपोर्ट: पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (ओपेक) मासिक तेल बाजार रिपोर्ट जारी करेगा। कच्चे तेल उत्पादक देशों के समूह ने तेल उत्पादन में कटौती को 2024 के मध्य तक बढ़ा दिया है।
बुधवार, 13 मार्च
आईपीओ लिस्टिंग: जेजी केमिकल्स के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हो सकते हैं। यह आईपीओ 28 गुना भरा है।
बोर्ड बैठकें: डी बी रियल्टी और आईआईएफएल फाइनेंस की बोर्ड मीटिंग 13 मार्च को होगी।
यूरो जोन इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन : प्रोडक्शन में कमी की बाजार की उम्मीदों की तुलना में दिसंबर 2023 में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में बढ़त हुई। जनवरी 2024 का डेटा जारी किया जाएगा।
गुरुवार, 14 मार्च
आईपीओ : क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज का आईपीओ 14 मार्च को खुला रहेगा।
आईपीओ लिस्टिंग : गोपाल स्नैक्स के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो सकते हैं। आईपीओ 11 मार्च को बंद होने वाला है।
भारत थोक महंगाई आंकड़े : थोक महंगाई आंकड़ों (डब्ल्यूपीआई) के फरवरी में नरम रहने का अनुमान है। जनवरी 2024 में WPI 0.27 फीसदी बढ़ी थी।
अमेरिकी रिटेल बिक्री, बेरोजगार दावे : जनवरी 2024 में अमेरिका में खुदरा बिक्री में तिमाही आधार पर गिरावट आई थी। 14 मार्च को फरवरी का डेटा जारी किया जाएगा। 2 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में शुरुआती बेरोजगार दावे फ्लैट रहे। 14 मार्च को 9 मार्च को समाप्त होने वाली अवधि के आंकड़े जारी किए जाएंगे।
शुक्रवार, 15 मार्च
बोर्ड बैठक: 15 मार्च के भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की बोर्ड बैठक होगी।
भारत निर्यात-आयात: जनवरी 2024 में लगभग 3 फीसदी की बढ़त के बाद फरवरी में निर्यात और आयात दोनों स्थिर रहने का अनुमान है।