Market This Week: 21 मार्च को समाप्त सप्ताह में ब्रॉडर इंडेक्सों ने बेंचमार्क इंडेक्स को पीछे छोड़ दिया तथा लगभग पांच सालों की सबसे बड़ी वाकली बढ़त दर्ज की। रुपए में मजबूती, विदेशी निवेशकों की खरीदारी लौटने, डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जैसे सकारात्मक कारकों के चलते बाजार में तेजी देखने को मिली। इस हफ्ते के दौरान, बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसने फरवरी 2021 के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि दर्ज की। बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में भी लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने भी जून 2020 के बाद से सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की।
