Market next week:इन 30 स्मॉल कैप्स ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market This Week:मिलेजुले तिमाही नतीजों, आरबीआई की पॉलिसी, अमेरिकी मंदी की आशंका और भू-राजनीतिक उतार-चढ़ाव के कारण काफी ज्यादा वोलेटाइल रहे सप्ताह में व्यापक सूचकांक ने दो सप्ताह के बेहतर प्रदर्शन के क्रम को तोड़ दिया और बेंचमार्क इंडेक्सों की तुलना में कमजोर बंद हुए। निफ्टी मेटल और पीएसयू बैंक में लगभग 3 फीसदी की गिरावट आई, निफ्टी एनर्जी इंडेक्स में 2.5 फीसदी की कमजोरी आई

अपडेटेड Aug 10, 2024 पर 11:49 AM
Market next week: बैंक निफ्टी के लिए, 50,000 बुल्स के लिए तत्काल रजिस्टेंस होगा। 50000 से ऊपर जाने पर यह 50,800 और 50-दिवसीय एसएमए या 51,200 तक वापस उछल सकता है

Market This Week:मिलेजुले तिमाही नतीजों, आरबीआई की पॉलिसी, अमेरिकी मंदी की आशंका और भू-राजनीतिक उतार-चढ़ाव के कारण काफी ज्यादा वोलेटाइल रहे सप्ताह में व्यापक सूचकांक ने दो सप्ताह के बेहतर प्रदर्शन के क्रम को तोड़ दिया और बेंचमार्क इंडेक्सों की तुलना में कमजोर बंद हुए। निफ्टी मेटल और पीएसयू बैंक में लगभग 3 फीसदी की गिरावट आई, निफ्टी एनर्जी इंडेक्स में 2.5 फीसदी की कमजोरी आई

सप्ताह के दौरान, बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स, बीएसई लार्जकैप इंडेक्स और बीएसई मिडकैप इंडेक्स में क्रमशः 2 फीसदी, 1.5 फीसदीऔर 1 फीसदी की गिरावट आई। इस सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 1,276.04 अंक या 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ 79,705.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 350.2 अंक या 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 24,367.50 पर बंद हुआ।

सेक्टोरल फ्रंट पर, निफ्टी मेटल और पीएसयू बैंक में लगभग 3 फीसदी की गिरावट आई, निफ्टी एनर्जी इंडेक्स में 2.5 फीसदी की कमजोरी आई, निफ्टी बैंक और आईटी इंडेक्स में 1.5 फीसदी की गिरावट आई। दूसरी ओर, निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 1.5 फीसदी की बढ़ हुई और निफ्टी हेल्थकेयर और एफएमसीजी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी आई।


विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 19,139.76 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 20,871.10 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई, जिसमें फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस, सांघवी मूवर्स, न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट्स, लेमन ट्री होटल्स, ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स, महानगर टेलीफोन निगम, सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी के शेयरों में 15-30 फीसदी की गिरावट आई।

SS1

दूसरी ओर, सेंचुरी एनका, ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, सिम्फनी, गरवारे हाई-टेक फिल्म्स, केफिन टेक्नोलॉजीज, एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज, बीएएसएफ इंडिया, वेंकीज, ओसवाल ग्रीनटेक के शेयरों में 20-35 फीसदी की तेजी आई।

अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

एंजेल वन के राजेश भोसले का कहना है कि अगले हफ्ते अगर निफ्टी 24,000-24,400 के दायरे से बाहर निकलता है तो तेजी बढ़ सकती है। 24,400 - 24,450 से ऊपर का ब्रेकआउट उम्मीद बढ़ा सकता है। इसके बाद निफ्टी 24700 के हाल के गैप को भर सकता है। हालांकि, चल रही ग्लोबल अनिश्चितता को देखते हुए, कोई भी उछाल बिकवाली का अच्छा मौका हो सकता है।

नीचे की ओर निफ्टी के लिए 24,100 - 24,000 पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट कायम नहीं रह पाता तो नियर टर्म में गिरावट बढ़ सकती है।

ट्रेडर्स को इन स्तरों पर बारीकी से नज़र रखनी चाहिए और अपने ट्रेडों की योजना उसी के अनुसार बनानी चाहिए। चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर ही दांव लगाएं। चूंकि बाजार की चाल मुख्य रूप से ग्लोबल संकेतों पर निर्भर है इसलिए ग्लोबल घटनाओं पर भी अपडेट रहना जरूरी है।

सोमवार 12 अगस्त के लिए एक्सपर्ट्स की BTST और STBT कॉल्स, क्या इनमें से है कोई आपके पास

कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि तकनीकी रूप से, बाजार का बड़ा हिस्सा अभी भी कमजोरी के पक्ष में है। हालांकि, जब तक 24200/79200 से ऊपर कारोबार कर रहा है, तब तक पुलबैक फॉर्मेशन के 20-डे एसएमए या 24,525/80,400 तक जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में आगे भी तेजी जारी रह सकती है, जो बाजार को 24625/80800 तक ले जा सकती है। दूसरी ओर, नीचे की तरफ 24200/79200 के टूटने से बिक्री का दबाव बढ़ सकता है। जिससे बाजार 24,00/78,700 या 50-डे एसएमए और फिर 23850/78200 तक फिसल सकता है।

बैंक निफ्टी के लिए, 50,000 बुल्स के लिए तत्काल रजिस्टेंस होगा। 50000 से ऊपर जाने पर यह 50,800 और 50-दिवसीय एसएमए या 51,200 तक वापस उछल सकता है। दूसरी तरफ, 50,000 से नीचे जाने पर अपट्रेंड कमजोर होगा। ऐसा होने पर हमें 49,700-49,500 का स्तर देखने को मिल सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।