Get App

Hot Stocks:रिकवरी की राह पर बाजार, शॉर्ट टर्म में जोरादार कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव

निफ्टी के 17,170 के ऊपर जानें पर ही शॉर्ट टर्म बुलिश ट्रेंड रिवर्सल की पुष्टि होगी। निफ्टी के 17,500 के ऊपर क्लोज होने पर ही मीडियम टर्म डाउनट्रेंड की संभावना खत्म होगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2021 पर 10:16 AM
Hot Stocks:रिकवरी की राह पर बाजार, शॉर्ट टर्म में जोरादार कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव
एनआईआईटी में 398 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 473 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करना चाहिए। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 12 फीसदी की बढ़ते देखने को मिल सकती है।

Vinay Rajani,HDFC Securities

कल के कारोबार में निफ्टी नीचे से 279 अंक रिकवर होकर 17,096.30 के स्तर पर बंद हुआ जो 16 दिसंबर के बाद का हाइएस्ट लेवल है। हालांकि एफआईआई की सेलिंग के चलते वॉल्यूम में गिरावट देखने को मिली है। एनएसई का कैश टर्न ओवर 3 अप्रैल 2020 के बाद के निचले स्तरों पर रहा है। 16,410 के हाल के स्विंग लो से निफ्टी 4.5 फीसदी से ज्यादा रिकवर होने में कामयाब रहा है। डेली चार्ट पर लोअर टॉप और लोअर बॉटम बनने के साथ ही निफ्टी अभी भी डाउन ट्रेंड में है। डेली चार्ट पर पिछला स्विंग 17,640 ( 13 दिसंबर का टॉप) से 16,410 ( 20 दिसंबर का बॉटम) के बीच देखने को मिला था।

अब अगर निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 17,170 का स्तर पार कर जाता है तो ये बुलिश ट्रेंड रिवर्सल का पहला संकेत होगा। 17,200 की स्ट्राइक पर बड़ी मात्रा में कॉल राइटिंग देखने को मिली है जो नफ्टी के लिए बड़ा रजिस्टेंस नजर आ रहा है। ऐसे में निफ्ची जब तक 17,200 के ऊपर जाकर टिकता नहीं है तब तक बाजार में कमजोरी के संकेत बने रहेंगे। वर्तमान में NSE500 के 56 स्टॉक अपने 200-daily moving average (DMA)के ऊपर कारोबार कर रहे हैं जो पिछले एक साल के आंकड़ों के निचले छोर पर माना जा सकता है। निफ्टी के लिए 17,500 के स्तर पर बड़ा रजिस्टेंस दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें