Get App

Market Outlook: डोमेस्टिक डिमांड बढ़ने की उम्मीद, 6-9 महीनों में बेहतर रिटर्न देंगे आईटी, फार्मा

Market Outlook: IT, फार्मा सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों सेक्टर के लेवल काफी अट्रैक्टिव हुए। अनिश्चितता का माहौल धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। आगे दोनों सेक्टर में अच्छी ग्रोथ संभव है। 6-9 महीनों में बेहतर रिटर्न की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2025 पर 9:36 AM
Market Outlook: डोमेस्टिक डिमांड बढ़ने की उम्मीद, 6-9 महीनों में बेहतर रिटर्न देंगे आईटी, फार्मा
RBI ने रेपो रेट में कटौती की है। कार से लेकर होम लोन पर असर पड़ेगा। डोमेस्टिक डिमांड बढ़ने की उम्मीद है।

वीकली आधार पर 17 अप्रैल को बाजार में बीते 2 साल की बड़ी तेजी लेकर बंद हुआ। सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी रही। Nifty Bank के दिग्गजों में करीब 2 साल की बड़ी वीकली तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए बंधन एएमसी के फंड मैनेजर कीर्ति जैन (Kirthi Jai) का कहना है कि मॉनसून जैसी अच्छी खबरों से सेंटिमेंट सुधरा है। RBI ने भी रेट कट से राहत दी है। आगे अच्छी ग्रोथ रिकवरी की उम्मीद है। इन सबी डोमेस्टिक डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। 6 -9 महीनों में अच्छी रिकवरी संभव है। 6-9 महीनों में बेहतर रिटर्न की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बाजार में अनिश्चितता का माहौल खत्म हो रहा है। आगे कुछ महीनों में अच्छी रिकवरी संभव है। भारत को US का सपोर्ट भी मिल रहा है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अच्छी ग्रोथ संभव है। US की कई कंपनियां भारत में निवेश बढ़ा सकती हैं।

RBI ने रेपो रेट में कटौती की है। कार से लेकर होम लोन पर असर पड़ेगा। डोमेस्टिक डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। IT, फार्मा सेक्टर में अच्छी ग्रोथ संभव है। रियल एस्टेट, कंजप्शन सेक्टर में पॉजिटिव असर देखने को मिला।

6-9 महीनों में बेहतर रिटर्न देगें आईटी, फार्मा

IT, फार्मा सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों सेक्टर के लेवल काफी अट्रैक्टिव हुए। अनिश्चितता का माहौल धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। आगे दोनों सेक्टर में अच्छी ग्रोथ संभव है। 6-9 महीनों में बेहतर रिटर्न की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें