Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 24 फरवरी को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

Stock market : सेक्टर्स में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 1.4 प्रतिशत और मेटल में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि PSU बैंक इंडेक्स में 1.3 प्रतिशत की बढ़त हुई। वहीं, फार्मा, ऑयल एंड गैस, इंफ्रा, FMCG और ऑटो में 0.5 प्रतिशत की बढ़त हुई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत नीचे और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
Market cues : हाल के बड़े उतार-चढ़ाव ने एक फ्लैग पैटर्न बनाने में मदद की है जो जल्द ही एक सीधी बढ़त के संकेत दे रहा है

Stock market today : 23 फरवरी को निफ्टी 25,700 के ऊपर रहा और भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 479.95 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 83,294.66 पर और निफ्टी 141.75 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 25,713 पर बंद हुआ। आज लगभग 1852 शेयर बढ़े, 2274 शेयर गिरे और 171 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त अडानी पोर्ट्स,डॉ रेड्डीज़ लैब्स,कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC लाइफ और नेस्ले में हुई। जबकि हिंडाल्को, विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और सिप्ला निफ्टी के टॉप लूजरें में शामिल रहे।

सेक्टर्स में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 1.4 प्रतिशत और मेटल में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि PSU बैंक इंडेक्स में 1.3 प्रतिशत की बढ़त हुई। वहीं, फार्मा, ऑयल एंड गैस, इंफ्रा, FMCG और ऑटो में 0.5 प्रतिशत की बढ़त हुई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.4 प्रतिशत नीचे और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ पॉलिसी के खिलाफ U.S. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का घरेलू मार्केट ने स्वागत किया। इन्वेस्टर ट्रंप की बदली हुई स्ट्रैटेजी और दूसरे देशों द्वारा फिर से बातचीत पर और क्लैरिटी आने का इंतजार कर रहे हैं।


कमजोर U.S.डॉलर और 10 ईयर ट्रेजरी यील्ड में गिरावट ग्लोबल मार्केट में शॉर्ट टर्म सावधानी बढ़ा सकती है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT इंडेक्स पर AI से होने वाली दिक्कतों को लेकर चिंताओं का दबाव रहा। फिर भी, इन्वेस्टर्स ने घरेलू थीम को पसंद किया। इसके चलते बैंक,पावर,FMCG और कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी स्टॉक्स ने मजबूत डिमांड और इकोनॉमिक रिकवरी की उम्मीदों के दम पर बढ़त हासिल की।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि बदले हुए हालात को देखते हुए भारत ने अपनी ट्रेड नेगोशिएटिंग टीम का US दौरा पहले ही टाल दिया है। यह अच्छा कदम है। मार्केट के नज़रिए से US SC का फैसला वाकई पॉजिटिव है, लेकिन यह मार्केट में टिकाऊ रैली शुरू करने के लिए काफी नहीं है। मार्केट में सिर्फ राहत की रैली देखने को मिलेगी, जिसके टिकने की उम्मीद कम है। मार्केट सिर्फ फंडामेंटल्स पर ही रिस्पॉन्ड करेगा। अच्छी बात यह है कि हमारे फंडामेंटल्स सुधर रहे हैं।

NAB के सीनियर FX स्ट्रैटेजिस्ट रोड्रिगो कैट्रिल ने रॉयटर्स से कहा कि टैरिफ का माहौल अब पहले से ज़्यादा अनिश्चित हो गया है। अनिश्चितता किसी भी इकॉनमी या मार्केट के लिए अच्छी खबर नहीं है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि हाल के बड़े उतार-चढ़ाव ने एक फ्लैग पैटर्न बनाने में मदद की है जो जल्द ही एक सीधी बढ़त के संकेत दे रहा है। हालांकि,अगर हम 26200 के आसपास फिर से लड़खड़ाते हैं,तो ऊपर जाने की उम्मीदें छोड़नी होंगी। हम आज पॉजिटिव नोट पर बंद हुए हैं। लेकिन उम्मीद है कि 25840 के बाद ही अपसाइड मजबूत होगा। इसके अलावा, 25700 से ऊपर टिके न रह पाने पर अपसाइड मोमेंटम में कमी आने की उम्मीद है। लेकिन 25590 के नीचे जाने तक बड़ी गिरावट का डर नहीं है।

Trading Plan : निफ्टी में अभी भी ठीक-ठाक अपट्रेंड, नए लॉन्ग सौदे लेने का शानदार मौका

LKP सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि गैप-अप शुरुआत के बाद, इंडेक्स में गिरावट आई। ऊपरी लेवल पर खरीदारी न होने की वजह से निफ्टी 50DMA से नीचे फिसल गया। विरोधाभासी खबरों के आने से इंडेक्स लगभग 21EMA (25641) और 50DMA (25737) के बैंड के अंदर ही धूमता रहा। इंडिया VIX ऊंचं लेवल पर बना रहा, जबकि निफ्टी इंडेक्स 200DMA से ऊपर बना रहा। पॉजिटिव क्रॉसओवर के बावजूद डेली RSI दिशा तय नहीं कर पा रहा था। शॉर्ट टर्म में, इंडेक्स तब तक साइडवे रह सकता है जब तक यह 25750 से ऊपर न जाए या 25600 से नीचे न गिर जाए।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।