Trading Plan : बाजार आ गैप-अप के बाद ऊपरी स्तरों पर नहीं टिक पाया है। ऊपर से निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा गिरकर 25650 के पास ट्रेड कर रहा है। इंफोसिस, हिंडाल्को, ONGC और ITC ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी कमजोर दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी ऊपर से फिसले हैं। UPL की रीस्ट्रक्चरिंग बाजार को नहीं पसंद आई है। ये शेयर 15 फीसदी से ज्यादा टूटकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल है।
590 करोड़ रुपये के फ्रॉड की खबर से इंट्राडे में IDFC फर्स्ट बैंक 20 फीसदी तक टूटा है। मैनेजमेंट की सफाई के बावजूद शेयर नहीं संभल रहा है। RBI गवर्नर ने कहा है कि IDFC फर्स्ट के मामले पर नजर है, लेकिन ये कोई सिस्टमटिक रिस्क का मामला नहीं है।
IT शेयरों में बिकवाली नहीं थम रही है। निफ्टी IT इंडेक्स आज फिर करीब 1.5 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। जैफरीज की निगेटिव रिपोर्ट से दबाव बना है। जैफरीज ने सभी IT शेयरों के लक्ष्य घटाए हैं। उसका कहना है कि इस सेक्टर में अब भी अपसाइड के मुकाबले डाउनसाइड का रिस्क ज्यादा है।
HAL में आज 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। भारतीय वायुसेना का एक और तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें हैं। तकनीकी खराबी की आशंका है। पायलट की जान बच गी है। HAL के साथ बाकी डिफेंस शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं।
बाजार की आगे की चाल और रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी पूरे दिन 25,650 के आसपास ही रहा। बैंक निफ्टी और निफ्टी IT दोनों में अंडरपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। लेकिन बैंक निफ्टी में कमजोरी सिर्फ दो शेयरों की वजह से आई। निफ्टी की रैली में भी बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। HDFC बैंक, SBI, एक्सिस और कोटक में तेजी रही। मिडकैप इंडेक्स नीचे लेकिन स्मॉलकैप में बेहतर कारोबार हो रहा है। बड़ा सवाल ये है कि निफ्टी 25,650 के ऊपर या 25,550 के नीचे बंद होगा? अगर बीच में बंद हुए तो अनिर्णय की स्थिति होगी।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी में अभी भी ठीक-ठाक अपट्रेंड है। अगर 25,650 के ऊपर बंद हुए तो पॉजिटिव रहेगा। 25,700 के ऊपर बंद हुए तो नई तेजी की शुरुआत हो सकती है। 25,550 के नीचे बंद हुए तो ट्रेंड रिवर्सल देखने को मिल सकता है। चुनिंदा शेयरों में अभी भी अच्छे मौके हैं। 60,900-61,100 पर सपोर्ट और 61,300-61,500 पर रेजिस्टेंस है।
फोकस में IDFC फर्स्ट बैंक
IDFC फर्स्ट बैंक पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि देखना होगा कि बैंक की सफाई का क्या असर होता है। अगर फ्रॉड का असर एक तिमाही के मुनाफे तक ही है तो बड़ी डी-रेटिंग नहीं होगी। बैंक का मैनेजमेंट काफी मजबूत है। निचले स्तरों से रिकवरी भी आ सकती है।
फोकस में SRF, PI इंडस्ट्रीज
SRF, PI इंडस्ट्रीज पर अपनी राय देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप का नया टैरिफ भारतीय केमिकल कंपनियों के लिए पॉजिटिव है। डील से केमिकल कंपनियों को ऑपरेटिंग लेवरेज संभव है। एक्सपोर्ट वॉल्यूम में 20-25% की रिकवरी संभव है। अमेरिका को केमिकल एक्सपोर्ट कुल भारतीय केमिकल एक्सपोर्ट का 20% है।
UPL एग्री और क्रॉप प्रोटेक्शन बिजनेस को अलग-अलग करेगी। UPL की रीस्ट्रक्चरिंग बाजार को पसंद नहीं आई है। लेकिन केमिकल शेयर चलेंगे तो उसका फायदा मिल सकता है। UPL में अब होल्डिंग कंपनी के डिस्काउंट का बड़ा रिस्क खुलेगा।
बाजार की क्लोजिंग काफी अच्छी होने की उम्मीद है। आज नए लॉन्ग सौदे लेने का शानदार दिन है। आज के निचले स्तर का अब SL रखें। ट्रेलिंग SL को 25,550 से बढ़ाकर अब 25,625 पर लेकर आएं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।